7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी के बाद अब चलेगी धूल भरी आंधी, लू से राहत की उम्मीद

तेज गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों तथा मार्ग पर नगर परिषद ने चार स्थानों पर ग्रीष्मकालीन अस्थाई बसेरों की शुरुआत की है।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Apr 20, 2025

तेज गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों तथा मार्ग पर नगर परिषद ने चार स्थानों पर ग्रीष्मकालीन अस्थाई बसेरों की शुरुआत की है।

तेज गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों तथा मार्ग पर नगर परिषद ने चार स्थानों पर ग्रीष्मकालीन अस्थाई बसेरों की शुरुआत की है।

नगर परिषद ने शुरू किए चार स्थानों पर अस्थाई बसेरे

बारां. बीते चार दिनों से गर्मी अपने चरम पर रही। इस दौरान जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया। इस गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। प्रदेश भर में बीते 24 घंटों में हाड़ौती अंचल में गर्मी का प्रभाव सर्वाधिक रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अब लोगों को हीट वेव्स से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 16 किमी प्रतिघंटा मापी गई। हवा में नमी का प्रतिशत 14 रहा।

हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हीट वेव्स से राहत रहेगी और मौसम साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक मौसम में राहत रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उनके अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे ही बना रहने की उम्मीद है। मंगलवार को तापमान में कुछ तेजी आ सकती है।

इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों तथा मार्ग पर नगर परिषद ने चार स्थानों पर ग्रीष्मकालीन अस्थाई बसेरों की शुरुआत की है। नगर परिषद के अधिशासी अभियन्ता भुवनेश मीना ने बताया कि शहर में तेज गर्मी के दौरान राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए शहर के चारमूर्ति चौराहा, दीनदयाल पार्क, अम्बेडकर सर्किल तथा अस्पताल के सामने चार स्थानों पर ग्रीष्मकालीन अस्थाई बसेरों की शुरुआत की है। जहां पर आम राहगीरों को छाया तथा शुद्ध व शीतल पानी की व्यवस्था की गई है।