13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंता में नगर पालिका उपाध्यक्ष मीणा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

कार्यभार संभाला, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत  

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 05, 2024

अंता में नगर पालिका उपाध्यक्ष मीणा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

अंता में नगर पालिका उपाध्यक्ष मीणा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

नगरपालिका अंता के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मीणा ने सोमवार को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।

उल्लेखनीय है कि अन्ता नगर पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान व वार्ड 15 के पार्षद जमील मोहम्मद को स्वायत्त शासन विभाग ने संतान सम्बंधी गलत जानकारी देने के आरोप में शनिवार निलम्बित कर दिया था। दरअसल, भाजपा पार्षद रामेश्वर खंडेलवाल ने कांग्रेस से चुने गए पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान पर नामांकन पत्र में संतान संबंधी तथ्य गलत प्रस्तुत करने की शिकायत की थी। पार्षद जमील मोहम्मद के खिलाफ भी इस तरह की शिकायत हुई थी। जिला कलक्टर की जांच में दोनों शिकायत सही पाई गई थी।

कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीणा के कार्यभार संभालने के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित गालव सहित सभी कांग्रेस वार्ड पार्षद व कांग्रेस समर्पित मनोज त्यागी, भगवान प्रसाद दाधीच व अन्य कांग्रेसजनों ने कार्यवाहक अध्यक्ष को माला पहनाकर मुंह मीठा कर कर बधाई दी।

इस नियम से बने अध्यक्ष

राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 50(2) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के अनुसार नगर पालिका अंता के अध्यक्ष के रिक्त पद का कार्यभार संभाला। इसी नियम के तहत प्रदेश की पुष्कर नगर पालिका में को उपाध्यक्ष ने कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया था।