24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां में रोडवेज का बेड़ा कम, कैसे हो सफर सुगम

सरकार की ओर से परिवहन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन यात्री बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही। इससे रोडवेज बसों का बेड़ा कम होता जा रहा है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बसों के लिए देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में बारां के रोडवेज डिपो में अनुबंधित समेत 53 बसों से काम चलाया जा रहा है। इसमें से भी कई बसों में आए दिन खराबी आती रहती है। यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे सरकार की ओर से प्रदेश स्तर पर नई बसों की व्यवस्था की जा रही है। इससे आगामी दिनों में बारां डिपो को भी कुछ नई बसें मिलने की उम्मीद है। बसों की संख्या बढऩे से लोगों को सहज और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 22, 2024

देर तक करना पड़ रहा बसों का इंतजार, अगस्त माह में नई बसें मिलने की उम्मीद

बारां. सरकार की ओर से परिवहन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन यात्री बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही। इससे रोडवेज बसों का बेड़ा कम होता जा रहा है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बसों के लिए देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में बारां के रोडवेज डिपो में अनुबंधित समेत 53 बसों से काम चलाया जा रहा है। इसमें से भी कई बसों में आए दिन खराबी आती रहती है। यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे सरकार की ओर से प्रदेश स्तर पर नई बसों की व्यवस्था की जा रही है। इससे आगामी दिनों में बारां डिपो को भी कुछ नई बसें मिलने की उम्मीद है। बसों की संख्या बढऩे से लोगों को सहज और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

इधर डेढ़, उधर तीन घंटे का पूरा हो रहा सफर

बसों की संख्या घटने से लम्बी दूरी के कई मार्गों पर गिनती की बसों का संचालन किया जा रहा है। वैसे बारां से शिवपुरी, जयपुर, जयपुर वाया श्योपुर-सवाई माधोपुर, अजमेर, दिल्ली, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा उदयपुर, अलवर, जौधपुर तक के लिए भी संचालन किया जा रहा है, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। दिल्ली के लिए जरूर स्लीपर बसे चलाकर बेहतर बस सेवा दी जा रही है। इनमें से कोटा मार्ग पर अधिक यात्रीभार मिलने से बसों की संख्या भी अधिक है और करीब नयापुरा तक के करीब 80 किमी के सफर को तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग रहा है, लेकिन झालावाड़ के 80 किमी की दूरी तय करने में करीब तीन घंटे लग रहे है। झालावाड़ के लिए एक घंटे के अंतराल पर बस मिल रही है।

पुरानी से चला रहे काम

सूत्रों ने बताया कि बारां डिपों में 46 बसे रोडवेज की तथा 7 बसे अनुबंधित समेत 53 बसे है। इसमें से अनुबंधित तो इसी वित्तीय वर्ष में दो चरणों में आवंटित हुई थी। रोड़वेज की 46 में से वर्तमान में 2 बसे कंडम घोषित की हुई है। 3 बसे रोड पर चलाने की हालत में नहीं होने से खड़ी हुई है। इसमें से एक दो दिन पहले खानपुर के समीप ट्रक की भिड़न्त होने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह फिलहाल पुलिस कब्जे में है। इस तरह अनुबंधित के अलावा 41 बसे ही ऑन रोड है। कई बसे पुरानी भी हो गई है। करीब एक दर्जन से अधिक बसे तो 2020 मॉडल की है। इसके बाद केवल दो चरणों में अनुबंधित बसे ही मिली थी।

अगस्त माह में नई बसे मिलने की उम्मीद है। बसे मिलने पर बारां से गुना, नाहरगढ़, कस्बाथाना ओर लम्बीदूरी के नए मार्ग कवर किए जा सकेंगे। झालावाड़ मार्ग पर हर आधे घंटे में बस शुरू की जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल अजमेर, जयपुर, खाटूश्यामी, उदयपुर, नाथद्वारा, अलवर लम्बी दूरी की बसे चलाई जा रही है।
कुलदीप शर्मा, मुख्य प्रबंधक, बारां आगार