11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : आंखों के सामने पानी में बह रही थी मेहनत, वो कुछ न कर सका

बेमौसम बारिश : जिन्सों के कट्टे पानी में डूबे, 40 बोरी धनिए का ढेर पानी में बहा

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 03, 2023

बारां. शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ आधे घंटे की तेज बरसात ने कई जगह नुकसान कर दिया। कृषि उपज मंडी में पानी का भराव हो जाने से ङ्क्षजस पानी में खराब होने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। कृषि उपज मंडी में छोटा पुराना नाला टूटा होने तथा कचरे से अटा होने के कारण नीलामी स्थल पर बारिश के दौरान पानी का भराव हो गया। करीब एक से डेढ़ फुट पानी का भराव हो जाने से गेहूं, सरसों व धनिए के कट्टे व बोरियां पानी में भीग गए। वहीं एक किसान का करीब 40 बोरी धनिया पानी में बह गया। इसे वह पानी से निकाल कर बचाने का जतन करता नजर आया। मगर सारी मेहनत बेकार गई, क्योंकि पूरा धनिया पानी में बहकर खराब हो चुका था। ऐसे में यह नजारा देख किसान रुआंसा हो गया।