10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रातभर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की घरघराहट, मंडी में पहुंचे दो लाख कट्टे

कृषि उपज मंडी के पिछले प्रवेश द्वार से लेकर मेलखेड़ी, तिराहा, कॉलेज रोड तिराहे से लेकर अस्पताल तक लम्बी कतारें लगी रही।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 09, 2024

कृषि उपज मंडी के पिछले प्रवेश द्वार से लेकर मेलखेड़ी, तिराहा, कॉलेज रोड तिराहे से लेकर अस्पताल तक लम्बी कतारें लगी रही।

कृषि उपज मंडी के पिछले प्रवेश द्वार से लेकर मेलखेड़ी, तिराहा, कॉलेज रोड तिराहे से लेकर अस्पताल तक लम्बी कतारें लगी रही।

सुबह 10.30 बजे मिला प्रवेश, सोमवार से बदलेगी नीलामी व्यवस्था

mandi news : बारां. कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को करीब दो लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई। गुरुवार रात भर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की घरघराहट होती रही। वहीं कृषि उपज मंडी के पिछले प्रवेश द्वार से लेकर मेलखेड़ी, तिराहा, कॉलेज रोड तिराहे से लेकर अस्पताल तक लम्बी कतारें लगी रही। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मंडी में प्रवेश मिला। हालांकि नीलामी समय पर पूरी हो गई। कृषि उपज मंडी में मक्का तथा धान की अधिक आवक होने के कारण मंडी प्रशासन ने नीलामी की व्यवस्था अलग अलग दिन के अनुसार तय कर दी है।

नीलामी और प्रवेश

मंडी सचिव मनोज मीना ने बताया कि मण्डी में कृषि ङ्क्षजसों की अधिक आवक होने एवं माल का उठाव नहीं होने के कारण मण्डी में शनिवार को मक्का एवं धान की नीलामी व प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। शनिवार को केवल अन्य जिन्सों की ही नीलामी की जाएगी। वहीं रविवार रात्रि से जिन्सों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की व्यवस्था प्रतिदिन पीछे वाले गेट से रात्रि 10 से सुबह 10 बजे तक ही रहेगी।

मक्का में रही तेजी

कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को करीब दो लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई। इसमें मक्का 90 हजार कट्टे, धान 60 हजार बोरी,सोयाबीन 15 हजार कट्टे तथा 10 हजार कट्टे के करीब अन्य जिन्स चणा, उड़द, धनिया, लहसुन एवं गेहूं की आवक हुई। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि शुक्रवार को मक्का के बेस्ट माल में तेजी रही। मक्का 2000 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल से लेकर 2480 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल तथा ओसत भाव 2126 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव से नीलामी की गई। वहीं अन्य जिन्सों में बाजार भाव पूर्व की तरह बने रहे। धान 2000 रुपए से लेकर 3330 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल तथा औसत भाव 2590 रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल रहे।

रातभर होते रहे परेशान

गुरुवार रात्रि को ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलने के कारण किसान रात भर परेशान होते रहे। मंडी में माल का उठाव नहीं हो पाया था। कई किसानों ने रास्ते में ढेरियां लगा दी थी। इसके चलते ट्रक माल लदान नहीं कर पाए। इस कारण प्रवेश में परेशानी हुई।

ऐसे रहेगी नीलामी-प्रवेश व्यवस्था

मंडी में सोमवार को मक्का एवं अन्य जिन्सों की नीलामी होगी। मंगलवार को धान एवं अन्य जिन्स की नीलामी होगी। बुधवार को मक्का एवं अन्य जिन्स, गुरुवार को धान एवं अन्य जिन्सों की नीलामी होगी। सभी व्यापारी एवं किसानों को उक्त व्यवस्था के अनुसार ही जिन्स लाने के लिए कहा गया है।