8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG!! 25 लाख रुपए होंगे खर्च, तब हटेंगे शहर से गंदगी के पहाड़

समस्या : शहर के प्रवेशद्वारों पर सड़क किनारे पड़ा है करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 10 Jul 2023, 7:29 PM IST

OMG!! 25 लाख रुपए होंगे खर्च, तब हटेंगे शहर से गंदगी के पहाड़

,,OMG!! 25 लाख रुपए होंगे खर्च, तब हटेंगे शहर से गंदगी के पहाड़

बारां. शहर के बाहरी प्रमुख मार्गों पर लगे कचरे के ढेरों को शीघ्र ही हटए जाने के लिए नगरपरिषद ने कवायद शुरू कर दी है। अब इन प्रमुख मार्गों के किनारे लगे कचरे के ढेरों से मुक्ति मिलने की संभावना बलवती हो गई है। शहर में निकलने वाले कचरे को नगरपरिषद की ओर से कई बरसों से बरसात के समय अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहा के समीप सड़कों के किनारे, मांगरोल रोड पर करमाजी की बावड़ी के समीप तथा झालावाड़ रोड पर आईटीआई के समीप डाला जा रहा था। जिसके चलते इन स्थानों पर कचरे के पहाड़ बन गए।

शहर के स्थानों पर करीबन 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा पड़ा हुआ है। जिसमें सर्वाधिक कचरा अटरू रोड के मेट्रो चौराहे के समीप सड़को किनारे पड़ा है। जिसमें सर्वाधिक कचरे के ढेरे अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहे के आसपास की सड़कों पर फैला हुआ है। यहां पर करीबन 18 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर लगे हैं। झालावाड़ रोड पर 7.5 हजार क्यूबिक मीटर तथा मांगरोल रोड पर 7 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर सड़कों पर फैले हैं। कचरे के अनुमान के लिए करीब दो माह पूर्व कोटा की एक सर्वेयर कम्पनी के माध्यम से सर्वे करवाया गया था। अटरू रोड पर लगे कचरे के ढेरों से उठती दुर्गन्ध जहां एक ओर शहर में आने वालो को नाक मुंह बंद करने के लिए मजबूर कर देती है। वहीं इस क्षेत्र के वार्ड वासियो की भी परेशानी का सबब बने हुए है। इन कचरे के ढेरो से उठने वाले धुएं तथा बदबू से निजात पाने के लिए वार्ड नंबर 25 के निवासियों ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अटरू रोड को जाम करके प्रदर्शन किया था। उस समय भी आश्वासन ही मिले। उसके बाद करीब 6 माह पूर्व भी लोगों ने प्रदर्शन कर कचरे के ढेर हटवाने की मांग की थी।

इन्हें हटाने पर लाखों का खर्च

करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरे को उठाकर कचरा निस्तारण केन्द्र तक पहुंचाने में अब नगरपरिषद को लाखों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इन स्थानों से कचरा उठाने के लिए नगरपरिषद शीघ्र ही करीब 25 लाख के टेंडर निकालेगी। हालाकि इतनी रकम खर्च करने के बाद भी केवल अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहे का आधा ही कचरा उठ पाने की संभावना जताई जा रही है।

- शहर के प्रमुख मार्गो पर लगे कचरे के ढेर हटवाने के लिए शीघ्र ही नीविदा जारी की जाएगी। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिए गए हैं। दो माह पूर्व कचरे का सर्वे करवाया गया था। मृत जानवरों को शहर से दूर गड्ढा खोदकर निस्तारण के लिए ठेकेदार को पाबंद किया हुआ है। यदि फिर भी वह लापरवाही बरतता है तो कार्रवाई की जाएगी।
नरसी स्वामी, एसआई, नगरपरिषद, बारां