6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर फायरिंग करने का एक अभियुक्त गिरफ्तार

- अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा की तस्करी का मामला -गाड़ी छोड़कर फरार हुए थे अज्ञात आरोपी

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 06, 2023

पुलिस पर फायरिंग करने का एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग करने का एक अभियुक्त गिरफ्तार

सारथल/बारां. सारथल थाना पुलिस पर गश्त के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 21 सितम्बर 2023 को सारथल थानाधिकारी महावीर किराड मय जाप्ते के कस्बे में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना सूचना मिली की एक कार पातलापानी के रास्ते से नयापुरा टावर की तरफ आ रही है। जिसमें अवैध माल होने की संभावना है। जिसपर उक्त स्थान पर पहुंचे तो पातलापानी गांव की तरफ से एक कार तेज गति से आती हुई नजर आई जिसे थानाधिकारी ने टार्च का इशारा देकर कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक ने पुलिस जाप्ता को देखकर कार को पीछे घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक के बायीं तरफ की सीट पर बैठे व्यक्ति ने कार का शीशा नीचे करके फायर किया। जिससे कांस्टेबल सुजान सिंह मौके पर घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद भी कार का पीछा नही छोड़ा। इस दौरान कार चालक ने कांस्टेबल को रौंद दिया। कार में बैठे व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। उक्त कार के पास जाकर देखा तो कार पर नंबर प्लेट आरजे 14 एलसी 1955 लगी हुई थी। उक्त नंबर को चैक किया तो उसके इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर रजिस्टेशन नम्बर से मैच नही खाए। कार में पीछे की तरफ काले रंग के कट्टे रखे हुए थे। जिनको चैक किया तो उसमें कुल 13 कट्टे होना पाया गया। जिनमें अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। जिनका कुल वजन 241.3 किलोग्राम पाया गया। गाडी की तलाशी ली गई तो चालक के बांयी तरफ वाली सीट एक जिंदा कारतुस मय एक लोहे का देशी कट्टा मिला जिस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस व आर्मस एक्ट तथा हत्या के प्रयास में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। उक्त प्रकरण में अनुसंधान एएसपी घनश्याम शर्मा के दिशा निर्देशन में उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह थानाधिकारी छबड़ा एवं सत्येन्द्र सिंह हैड कानिस्टेबल प्रभारी साइबर सैल बारां की एक टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन से घटना स्थल से फरार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अज्ञात मुल्जिमान की तलाश-पतारसी कर प्रकरण में फरार एक मुल्जिम बीरम लोधा निवासी डोकरी खो थाना सारथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में अन्य मुल्जिमो की गिरफ्तारी के लिए गहनता से पूछताछ की जा रही है।