8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन के लिए सुनियोजित प्रबंधन आवश्यक

बारां. जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने कहा कि आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य आगामी समय में व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाना संभावित है। ऐसे में इसके समयबद्ध और सुनियोजित प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियों पूर्व में ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Ghanshyam Dadhich

•

Updated: 3 Dec 2020, 7:51 PM IST

baran

जिला कलक्टर ने यह बात गुरुवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

बारां. जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने कहा कि आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य आगामी समय में व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाना संभावित है। ऐसे में इसके समयबद्ध और सुनियोजित प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियों पूर्व में ही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिला कलक्टर ने यह बात गुरुवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन, मेन पावर, लाभांवितों के डाटा बेस, क्राउड मेनेजमेंट आदि की मुख्य तौर पर आवश्यकता होगी। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए आमजन में जागरूकता व सकारात्मकता के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे। कोविड वैक्सीन मानव स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित होगी। इस बारे में आमजन में किसी तरह का भ्रम उत्पन्न होने वाली स्थितियों को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने वेक्सीनेशन के लिए चिकित्सा विभाग को सभी आवश्यक तैयारियों को पहले ही पूर्ण करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को प्रात: 11 बजे बैठक कर आगामी रूपरेखा का निर्धारण व समीक्षा की जाए।
बैठक में वरिष्ठ चिकित्साअधिकारी डब्ल्यूएचओ कोटा डॉ. राजेश गुप्ता ने पावर प्वांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक चरण में यह वैक्सीन उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों जैसे चिकित्सा कर्मी, पुलिस, सुरक्षा बल, निकाय कर्मचारी, प्रशासनिक कार्मिक, 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तिए स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले 50 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्तियों को दी जाएगी। इसके लिए वैक्सीनेशन बूथों का निर्धारण कर आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। जिला टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक में लाभांवितो का डाटा बेस, वैक्सीन के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण व योजनाबद्ध कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। वैक्सीनेशन के कार्यों में धार्मिक प्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र सहित अन्य संसाधनों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संपतराज नागर, आरसीएचओ जगदीश कुशवाह, उपनिदेशक आईसीडीएस हरिशंकर नुवाद, परिवहन अधिकारी दिनेश सागर, अधिशासी अभियंता जेवीवीएनएल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक पशुपालन व डीपीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएं सेम्पलिंग
जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से टेस्ट कर नमूनों की जांच की जाए। संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के साथ उनके संपर्कों को भी चिन्हित किया जाए। बारां में कोविड-19 टेस्ट लैब के लिए डीप फ्रीज में तकनीकी कमी को भी शीघ्र दूर किया जाए। पल्स पोलिया अभियान में कोविड-19 मानकों की पालना हो। जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने बैठक के दौरान 17 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो वैक्सीन के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी, मास्क आदि की पालना सुनिश्चित करने, वैक्सीनेशन के लिए बच्चों को अलग-अलग समय बूथों पर बुलवाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।