11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बारां से 20 हजार कार्यकर्ता जाएंगे केशवरायपाटन

भाजपा नेताओं ने बैठक में बनाई रणनीति

2 min read
Google source verification
बारां से 20 हजार कार्यकर्ता जाएंगे केशवरायपाटन

बारां से 20 हजार कार्यकर्ता जाएंगे केशवरायपाटन

बारां. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के 8 मार्च को जन्मदिन मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। जिले में कई मंडल स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया गया है। भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जुट हैं। जिले के 20 हजार से अधिक भाजपा सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बूंदी जिले के ककेशवरायपाटन जाएंगे।
छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने सोमवार को कोटा रोड के सिविल लाइंस स्थित वरिष्ठ पार्टी नेता प्रेमनारायण गांव के आवास पर बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की। मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा राजे 8 मार्च को बूंदी जिले के केशवरायपाटन में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच धार्मिक पूजा-पाठ कर जन्मदिन मनाएंगीं। इस कार्यक्रम के लिए जिले के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओंएवं पदाधिकारियों की पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन किया गया है। बैठक में चंद्रप्रकाश विजय, यशभानु जैन, सारिका सिंह चौहान, ब्रह्मानंद शर्मा, हरगोविंद जैन, रामेश्वर खंडेलवाल, गिरीश गुप्ता, रोहित नंदवाना, मोहित कालरा, छीपाबड़ौद प्रधान नरेश मीणा, छबड़ा प्रधान हरिओम नागर, सरपंच मानसिंह घाटाखेड़ी, प्रकाश मीणा, आशीष नागर, विमल जैन, सिद्धार्थ गोयल छीपाबड़ौद नगर अध्यक्ष अजय सोनी, जयेश गालव, प्रवीण शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, सौरभ मालव, संजय शर्मा, परमानंद सोनी, देवेंद्र शर्मा जस्सू, अनुराग सिंह मूंंडली, नरेंद्र सिंह गौड़ सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंटक पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
बारां. जयपुर डिस्कॉम विद्युत कर्मचारी कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष रईस अहमद व महामंत्री ओम वर्मा की अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष नीरज डागल द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर ज्ञापन दिया गया।
जिला प्रवक्ता मनोज राठौर ने बताया कि ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022 में पुरानी पेंशन बहाली कि घोषणा के लिए इंटक संगठन की ओर से आभार जताते हुए बिजली कर्मचारियों कि लंबित मांगों का भी जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की गई। जिला पदाधिकारी विनीत गोचर ने बताया कि प्रमुख मांगों में तकनीकी कर्मचारियों का नाम परिवर्तन किया जाना, बिजली कर्मचारियों को 500 यूनिट बिजली फ्री दी जाकर स्थाई शुल्क माफ करने, तकनीकी कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता 3500 रुपए देने इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण करते हुए अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को गृह जिले में लगाना आदि शामिल है। ज्ञापन के दौरान इंटक जिलाध्यक्ष नंदलाल मीणा भी उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग