8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीणा समाज ने 4 घंटे जाम किया स्टेट हाइवे

हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग, आश्वासन के बाद धरना समाप्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 25 Jul 2023, 5:29 PM IST

मीणा समाज ने 4 घंटे जाम किया स्टेट हाइवे

मीणा समाज ने 4 घंटे जाम किया स्टेट हाइवे

कवाई.गऊघाट. बमोरी के समीप सोमवार को कांग्रेसी नेता पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को मीणा समाज ने स्टेट हाइवे पर 4 घंटे तक धरना देकर जाम लगाया। वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे अटरू उपखंड अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों के साथ समझाइश कर बुधवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर बुधवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बमोरी गांव के समीप चाचा-भतीजे के साथ हुई हत्या की कोशिश वाली घटना के बाद वे दोनों इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती हैं। घटना के बाद दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों ने मंगलवार को मोठपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे अटरू उपखंड अधिकारी दिनेश बालोत, पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी व मोठपुर, कवाई, अटरू थाने की पुलिस ने धरना समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ समझाइश की। भरत मीना ने बताया की हमले से मीना समाज में रोष व्याप्त है। इस दौरान अटरु उपखंड अधिकारी दिनेश बालोत, अटरु पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी, अटरु, कवाई एव मोठपुर थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन में झारखंड, सांगोद, बापावर, पचोलिया, नयागांव, बलदेवपुरा, गऊघाट, अटरु, कोटडी, बारां, समेत एक दर्जन गांवों के लोग उपस्थित रहे।