15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन को मारे डंक

रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को केलवाड़ा तथा एक को बारां रैफर किया गया है

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 16, 2025

रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को केलवाड़ा तथा एक को बारां रैफर किया गया है

source patrika photo

शाहाबाद. कस्बे के निकट सोमवार को मधुमक्खी के झुंड के हमले में एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। इन्हें शाहाबाद अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में यहां से दो जनों को बारां रैफर किया गया है। दो अन्य को भी रेफर किया गया था परंतु आराम मिलने से वे लोग शाहाबाद अस्पताल में ही रुक गए। सभी लोगों को उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार निकटवर्ती मध्य प्रदेश के मणिखेड़ा से मुंगावली के निकट एक धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम करवाने जा रहे लोगों पर रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को केलवाड़ा तथा एक को बारां रैफर किया गया है शेष घायलों का शाहाबाद अस्पताल में उपचार चल रहा है। अंगूरी 35 गोमा 52 को भी रेफर किया गया था। परंतु आराम मिलने पर ये रुक गए। शाहाबाद निवासी देवदत्त को केलवाड़ा तथा एक 15 वर्षीय किशोर अभिषेक को बारां जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आनंदी 60, कल्याण 40, राम प्यारी 50, अशोक 50 अन्य तीन जनों को उपचार दिया जा रहा है।

मणिखेड़ा से धार्मिक स्थल पर आए लोगों पर हुए अचानक हमले के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को संभाला। कार्यक्रम में आए कुछ लोग अपने-अपने साधनों से धार्मिक स्थल पर पहुंच चुके थे। कुछ पीछे आ रहे थे। परंतु बीच में एक वाहन में सवार इन लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। उससे यह सब हमले की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर अफ्ररा-तफरी मच गई। पास में ही खेत पर मौजूद मुंगावली निवासी बालकृष्ण भोई ने थाना अधिकारी को सूचना दी तथा कुछ लोगों को वे खुद शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर थानाधिकारी तथा तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली। अन्य ग्रामीणों ने भी घायलों को संभाला।