18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 45° पार पहुंचा पारा, आज इन 19 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, जानें कब से शुरू होगा नौतपा?

IMD Yellow Alert: राजस्थान में गर्मी ने मई के मध्य में ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है वहीं मौसम विभाग ने 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Nautapa 2026

फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि बाड़मेर में सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं बारां का पारा भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है और कई इलाकों में हीटवेव तथा गर्म रातें दर्ज की गई हैं। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर शामिल हैं। वहीं कल यानी 19 मई को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

जिसके बाद 20 मई को भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में लू चलने की संभावना जताई है और 21 मई को भरतपुर, धौलपुर, फलोदी और श्रीगंगानगर में हीटवेव का असर बना रह सकता है। विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 18 से 22 मई तक 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हालांकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

25 मई से शुरू होगा नौतपा

इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह समय साल के सबसे गर्म दिनों में माना जाता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत होती है और इसी दौरान गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार इस बार नौतपा अधिक मास में शुरू हो रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व भी बढ़ गया है।

नौतपा के दौरान सूर्य उपासना, स्नान, दान और जप का विशेष महत्व माना गया है। इस अवधि में गंगा दशमी, कमला पुरुषोत्तम एकादशी, प्रदोष व्रत और सत्यनारायण पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व भी आएंगे। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।