8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 मिनट के बारिश-अंधड़ ने मचाई तबाही, मंडी में 25 लाख का नुकसान

आफत की मूसलाधार, कर गई बंटाधार : डोल मेला क्षेत्र में पेड़ उखड़ा, दुकानें हो गई अस्त-व्यस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 29 Sep 2023, 10:52 AM IST

20 मिनट के बारिश-अंधड़ ने मचाई तबाही, मंडी में 25 लाख का नुकसान

20 मिनट के बारिश-अंधड़ ने मचाई तबाही, मंडी में 25 लाख का नुकसान

बारां. शहर में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने खासी तबाही मचाई। एक तरफ मंडी में बारिश से खुले में रखी ङ्क्षजस बह गई, दूसरी ओर डोल मेला स्थल पर तेज अंधड़ से टेंट-कनात उड़ गए।

अचानक बदला मौसम
सुबह से दोपहर तक तो मौसम साफ था। अचानक दोपहर एक बजे बाद बादल छा गए तथा देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर आधा घंटे से भी अधिक समय तक चला। जिला बाढ़ नियन्त्रण कक्ष पर इस अवधि में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से मंडी में नीलामी के लिए लगाई गई ढेरियों से ङ्क्षजस बह गई। मंडी व्यापारियों के अनुसार करीब 25 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान है। वहीं डोल मेले में अफरा-तफरी मच गई। यहां पुलिस चौकी के निकट पेड़ की डालियां टूट गई। डोल मालाब की पाळ पर पुलिस चौकी के समीप पेड़ टूट गया। इससे एक जवान को हल्की चोट लगी। हालांकि शहर में बारिश के थोड़ी ही देर बाद फिर से धूप निकल आई तथा शाम को वापस बादल छा गए।

निचले इलाकों में जल भराव
शहर के प्रताप चौक समेत कई निचली बस्तियों में बरसाती पानी जमा हो गया। स्टेशन रोड पर तल भराव होने से वाहन चालकों समेत व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद सडक़ से पानी उतरने पर आवाजाही सामान्य हो सकी।