बारां. जरा, संभलकर चलिए...जनाब। यह बारां शहर की सड़कें हैं और इनदिनों इन पर दर्जनों दुपहिया वाहन सवार फिसलते रहते हैं। यह कोई चेतावनी नहीं, हकीकत है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गड्ढ़ों ने वाहन चालकों को परेशानी में डाला हुआ है। लेकिन न तो जिम्मेदार महकमों के अधिकारी चेत रहे और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे। शहर की चार प्रमुख सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग व एक सड़क नगर परिषद के अधीन है।