28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक भरभराकर गिर गया स्कूल में कक्षा की छत का प्लास्टर

राउप्रावि बल्हारपुर का मामला : ठेकेदार पर घटिया सामग्री से निर्माण करने का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 22, 2023

अचानक भरभराकर गिर गया स्कूल में कक्षा की छत का प्लास्टर

अचानक भरभराकर गिर गया स्कूल में कक्षा की छत का प्लास्टर

कवाई. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्हारपुर में एक कमरे का प्लास्टर शुक्रवार सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। स्टाफ कर्मियों का कहना है कि 15-20 दिन पहले संवेदक ने इसे कराया था। जो घटिया होने के चलते टिक नहीं सका। हालांकि कमरा खाली होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। वहां एक अध्यापक कार्य को देखने के लिए पहुंचा था। उसने भाग कर जान बचाई। विद्यालय इनचार्ज ने अधिकारियों को लिखित में इसकी शिकायत भेजी है।
स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार संवेदक भंवर ङ्क्षसह गुर्जर ने 20 दिन पहले कमरे का प्लास्टर कर उस पर पुट्टी भी करवा दी थी। शुक्रवार को सुबह विद्यालय का अध्यापक विनोद नागर जब कार्य का निरीक्षण करने के लिए कमरे में घुसा तो अचानक से छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मीणा ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजी है।

- विद्यालय में पांच लाख की लागत से रखरखाव चल रहा है। निरीक्षण भी किया था। प्लास्टर कैसे गिरा, इसकी जांच की जाएगी।
ओम प्रजापति, कनिष्ठ अभियंता, ब्लॉक शिक्षा विभाग छबड़ा

- मेरी जानकारी में नहीं है। मैंने जाकर नहीं देखा। कनिष्ठ अभिनेता ने ही जाकर देखा था। इस बारे में जांच करवाई जाएगी।
ओमप्रकाश गालव, कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, छबड़ा