12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : 24 घंटे, दो-दो घंटे के अंतराल में गूंज रही कृष्णभक्ति

अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू, माहौल हुआ धर्ममय, लगातार जाप कर रही मंडलियां

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

May 12, 2023

भंवरगढ़. क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य घट्टी गांव में गुरुवार रात को अधिवास खोल मंगल पूजा के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ हो गया। इससे पूर्व गुरुवार को कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजन कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के लोगों के निर्णय के बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार सुबह कालीसोत धाम से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। यह अखंड हरिनाम संकीर्तन स्थल पर पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। सदस्यों ने बताया कि आयोजन शनिवार सुबह तक जारी रहेगा। संकीर्तन में उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा स्थानीय व प्रदेश के अन्य जिलों से आई भजन मंडलियां 24 घंटे तक लगातार क्रमश: दो, दो घंटे के अंतराल में अखंड हरिनाम संकीर्तन का जाप करेंगी। संकीर्तन स्थल पर श्रद्धालु के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वही आसपास क्षेत्र के गांवों से भी बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त संकीर्तन स्तल पर पहुंचकर धर्म लाभ उठा रहे हैं। इस दौरान ग्रामवासियों की ओर से यहां बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं संपूर्ण कस्बा वासियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी यज्ञ स्थल के समीप की गई है। संपूर्ण कस्बे का माहौल कृष्णमय बना हुआ है।