10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 159 स्थानों पर 350 सीसीटीवी कैमरे, जहां नेटवर्क नहीं, वहां वायरलैस से चलेंगे

शहर समेत जिलेभर के बालिका विद्यालयों, कॉलेजों को सुरक्षा के द़ृष्टिगत तीसरी आंख की जद में रखने के लिए लाडली योजना के तहत कवायद शुरू

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 07, 2024

शहर समेत जिलेभर के बालिका विद्यालयों, कॉलेजों को सुरक्षा के द़ृष्टिगत तीसरी आंख की जद में रखने के लिए लाडली योजना के तहत कवायद शुरू

बारां. स्टेशन रोड पर पोल पर स्थापित किए गए कैमरे। पत्रिका

safety : बारां. शहर समेत जिलेभर के बालिका विद्यालयों, कॉलेजों को सुरक्षा के द़ृष्टिगत तीसरी आंख की जद में रखने के लिए लाडली योजना के तहत कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिलेभर में 159 लोकेशन चिन्हित की गई है। जो कि करीब 350 सीसीटीवी कैमरों से कवर की जाएग। वहीं शहर में भी तीसरी आंख की जद को बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 220 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें अब 120 कैमरों की ओर वृद्धि हो जाएगी।

बालिकाओं-महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लाडली योजना के तहत जिले भर में बालिका स्कूलों, कॉलेजों तथा भीड़भाड़ वाले मंदिरों को तीसरी आंख की जद में लाने के लिए कवायद शुरु हो गई है। इसके लिए जयपुर से यहां पहुंची टीम ने जिलेभर के 159 स्थानों को सर्वे कर चिन्हित किया है। जहां पर करीब 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। टीम ने सर्वे कार्य पूर्ण कर जयपुर मुख्यालय पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। इसके शीघ्र ही कार्यादेश जारी होने की उम्मीद है।

दूरदराज के कैमरों के लिए लगेगा वायरलेस

सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राम कुमार बाथम ने बताया कि जिले में दूर दराज के स्थानों पर जहां फाइबर केबल बिछाने में परेशानी रहेगी। ऐसे स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे वायरलेस माध्यम से संचालित किए जाएगे। इस योजना के तहत लगने वाले सभी कैमरे जिला मुख्यालय पर स्थित अभय कमाण्ड सेन्टर से कनेक्ट किए जाएंगे। इनकी निगरानी यहीं से होगी।

शहर के नए सीसीटीवी कैमरे शीघ्र शुरु होने की उम्मीद

संयुक्त निदेशक बॉथम ने बताया कि शहर में नए स्थानों पर पचास पोल लगा दिए गए हैं। हालांकि इनमें से चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन सभी पोल पर 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग से 7 पोल पर कनेक्शन फाइल भी स्वीकृत हो चुकी है। इनका डिमाण्ड नोट जारी हो चुका है। बकाया पोल की फाइलों का भी शीघ्र ही निस्तारण हो जाएगा।

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन संवेदनशील है। लाडली योजना के तहत जिलेभर में बालिका स्कूल कालेज व अन्य स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों से महिलाओ की सुरक्षा और ²ढ़ होगी। ऐसे स्थानों पर छेड़छाड़ व अपराध पर अंकुश लगेगा। जिले में 159 चिन्हित स्थान करीब 350 सीसीटीवी कैमरो की जद में रहेंगे।

राजकुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बारां