2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-27 Bus Accident: राजस्थान में पलटी 30 सवारियों से भरी स्लीपर बस, 1 युवती समेत 2 की मौत, 8 लोग गंभीर घायल

Baran Sleeper Bus Accident: बारां जिले के देवरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुराने फरेदुआ गांव के पास निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए।

2 min read
Google source verification
Baran Sleeper Bus Accident

हादसास्थल की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बारां जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बारां के देवरी क्षेत्र के पुराने फरेदुआ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रात करीब 1:30 बजे यात्रियों से भरी निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं एक युवती सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 15 यात्री घायल हो गए।

1 युवती समेत 2 लोगों की मौत

मृतकों में 22 साल की युवती साक्षी पुत्री वीरेंद्र सिंह शामिल है जो बारां के किशनगंज क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। वहीं एक अन्य पुरुष यात्री की भी दुर्घटना में मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्लीपर बसमें करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में मनोज राजपूत, प्रदीप राजपूत, सोना, वीरेंद्र, सुनीता पत्नी मागीलाल तथा रैम्बो पुत्र गणेश सहित कुल 8 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

खाई में गिरने से 100 मीटर पहले अनियंत्रित हो गई थी बस

निजी स्लीपर बस में सवार ग्वालियर से कोटा जा रहे डॉ. विजय नायक जो वर्तमान में बूंदी अस्पताल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से लगभग 100 मीटर पहले बस अचानक अनियंत्रित हो गई थी। बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलटते हुए सड़क पार करती हुई खाई में जा गिरी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद मौजूद भीड़ ने मिलकर यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सुनील कुमार सिंघानिया, तहसीलदार अनीता सिंह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वन कुमार शर्मा तथा कस्बा थाना अधिकारी योगेश कुमार शर्मा घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

पुलिस और प्रशासन की निगरानी में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यही सामने आ रहा है कि बस अनियंत्रित होने के कारण पलट गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।