
हाड़ौती में हुई बारिश और ओलावृष्टि का फोटो: पत्रिका
IMD Rain Alert: राजस्थान के हाड़ौती संभाग में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। बारां जिले में झमाझम बारिश हुई। वहीं झालावाड़ में चने के आकार के ओले गिरे। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक मौसम अपडेट (1 जून 2026) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई। वहीं पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान सर्वाधिक 23.0 मिलीमीटर वर्षा राजसमंद जिले के रेलमगरा में दर्ज की गई। वहीं राजस्थान का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 1 जून के लिए अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
वहीं 2 जून से 5 जून तक 37 जिलों में अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के 14 जिलों में अगले 2 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, नागौर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में 60–80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। वहीं फलोदी, बीकानेर, अलवर और कोटा में 40–60 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अजमेर और ब्यावर में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
Updated on:
01 Jun 2026 02:07 pm
Published on:
01 Jun 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
