18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान की पीक, गुटखा अब नहीं करेंगे अटरू को गंदा, नगर पालिका ने चलाया ‘नो थू-थू’ अभियान

अटरू नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार नो थू-थू अभियान चलाकर पान व गुटखों की दुकानों से शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों की जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 12, 2024

अटरू नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार नो थू-थू अभियान चलाकर पान व गुटखों की दुकानों से शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों की जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए।

अटरू नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार नो थू-थू अभियान चलाकर पान व गुटखों की दुकानों से शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों की जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए।

पान-गुटखा की दुकानों से किया शुभारंभ, जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाए

अटरू. नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार नो थू-थू अभियान चलाकर पान व गुटखों की दुकानों से शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों की जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए।


नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार रैगर के आदेशानुसार आईईसी टीम के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में नो थू-थू अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र में स्थित पान तथा गुटखे की दुकानों से इसकी शुरुआत की गई। विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को गुटखा तथा पान को न थूकने के बारे में समझाइश की गयी, क्योंकि गुटखे के थूकने से जगह जगह पर रेड स्पॉट (गहरे लाल निशान) बन जाते हैं। इसके कारण शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रभाव पड़ता है। पालिका क्षेत्र के पान, गुटखे की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से समझाइश कर बताया कि वे अपने ग्राहकों से समझाइश करें कि वे गुटखे या पान को इधर उधर न थूकें, रेड स्पॉट बनाने से बचे। इसके अलावा उनके इस संकल्प को सु²ढ़ करने के लिए पालिका द्वारा पान, गुटखों की दुकानों पर नो थू-थू अभियान के पोस्टर भी लगाये गये, ताकि आने वाला हर एक ग्राहक स्वयं अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा शहर को साफ सुथरा रखने में अपनी भूमिका निभाए। इस अभियान में कनिष्ठ अभियंता नारायण मीणा, स्वास्थ्य अधिकारी युगराज मीणा, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता प्रवीण कुमार तथा आईईसी टीम रवि नागर, सोनू नायक तथा पूजा नायक मौजूद रहे।