13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 को शाहाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री भजनलाल

स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर शाहाबाद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 07, 2024

स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर शाहाबाद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर शाहाबाद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाहाबाद में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

बारां. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 नवम्बर को जिले के दौरे पर आ सकते हैं। वे यहां पर आदिवासी नेतृत्वकर्ता और स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।
सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आदिवासी नेतृत्वकर्ता और स्वतन्त्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर शाहाबाद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना का खाका प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम व दौरे की आधिकारिक जानकारी एक दो दिन में तय हो जाएगी।
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनजातीय समुदायों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी है। जिसके तहत जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के कल्याण के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य सतत विविकास, बुनियादी ढांचे, आजीविका और सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाकर आदिवासी समुदायों का उत्थान करना है।