20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

VIDEO- कांग्रेस नगर अध्यक्ष को गोली मारी

बारां. अज्ञात बदमाशों ने बुधवार दोपहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व नगर परिषद के पूर्व उपसभापति गौरव शर्मा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

Google source verification

बारां. अज्ञात बदमाशों ने बुधवार दोपहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व नगर परिषद के पूर्व उपसभापति गौरव शर्मा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने नगर अध्यक्ष शर्मा के सिर पर फायर किया। इससे गोली सिर में जाकर फंस गई। घायल अवस्था में शर्मा को यहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कोटा रेफर कर दिया गया। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी दौड़ पड़े। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी समेत पुलिस अधिकारी मामले की तफ्तीश ओर अज्ञात हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
दर्ज नहीं बयान, पुलिस जांच में जुटी
दूसरी ओर घायल शर्मा को यहां के निजी चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के तत्काल बाद कोटा रैफर कर दिया। यह वारदात पटरी पार क्षेत्र तेल फैक्ट्री की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाली समेत पुलिस लाइन की टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
-अभी मामले को लेकर कुछ भी नहीं करा जा सकता। घायल के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस अ धिकारी घायल शर्मा के साथ कोटा गए हैं। उनके बयान देने की िस्थति में होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
-राजकुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक