8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में शुरू होगा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

फिर बंधी उम्मीद : शहर के पटरीपार इलाके के 30 हजार लोगों की राह होगी आसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 23 Jul 2021, 11:04 PM IST

अगस्त में शुरू होगा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

अगस्त में शुरू होगा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

बारां. शहर में झालावाड़ रोड स्थित तेलफैक्ट्री रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब अगस्त माह में शुरू होने की उम्मीद है। कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी की ओर से करीब तीन माह पूर्व एक संवेदक को कार्यादेश जारी कर दिया गया था। अब संवेदक कम्पनी बारां में कैम्प डाल निर्माण के लिए संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं। आरएसआरडीसी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्माण की शुरुआत में तेलफैक्ट्री क्षेत्र इलाके में दो-तीन पियर (पिलर) खड़े करने का कार्य होगा।
आरएसआरडीसी झालावाड़ के सहायक अभियंता जेपी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार के रेल विभाग ने निर्माण के लिए पहले 2 करोड़ की राशि विभाग को सौंप दी थी। इतनी ही राशि अब राज्य सरकार से मिल जाएगी। इस आरओबी के निर्माण पर 34.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इनमें रेलवे व राज्य सरकार 17.25-17.25 करोड़ उपलब्ध कराएगी। यह आरओबी रेलवे के पिंक प्रोजेक्ट में शामिल है। 2018 में चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने के प्रयास किए थे, लेकिन बाद में टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद नए सिरे से एक फर्म को कार्यादेश जारी किया गया है, जो अब संसाधन जुटाने में जुटी हुई है।

पहले खड़े करेंगे पिलर
इस आरओबी के निर्माण के लिए कुल 19 पियर खड़े किए जाएंगे। यह मौजूदा सड़क के मध्य में होंगे। इससे प्रथम चरण में कोई वैध अथवा अवैध निर्माण प्रभावित नहीं होगा। इनमें रेलवे लाइन के मध्य के दो पिलर का निर्माण रेल विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने आरम्भिक कार्य कराना शुरू कर दिया है।

पियर निर्माण के बाद में होंगे अन्य कार्य
सूत्रों के अनुसार पियर निर्माण के बाद उन पर सड़क बनाने के साथ एप्रोच रोड के कार्य शुरू किए जाएंगे। अन्त में नीचे की दोनों सर्विस लेन का निर्माण कराया जाएगा। इस आरओबी के निर्माण से शहर के पटरीपार क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों बाशिंदों को खासी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस रेलवे फाटक पर लगने वाले लम्बे जाम से वाहन चालक खासे परेशान रहते हैं।