8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CRIME : अपराध का जुनून ऐसा कि जमानत पर छूटते ही कर दी फायरिंग

फायरिंग के आरोपी दो शातिर गिरफ्तार, एक आरोपी व्यापारी की आंख में मिर्ची फेंकने की घटना में भी रहा था शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 8 Aug 2023, 10:44 PM IST

CRIME : अपराध का जुनून ऐसा कि जमानत पर छूटते ही कर दी फायरिंग

CRIME : अपराध का जुनून ऐसा कि जमानत पर छूटते ही कर दी फायरिंग

बारां. कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर मंडोला वार्ड शीतला चौक क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायङ्क्षरग कर एक युवक को घायल करने के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मंडोला वार्ड निवासी युवक इमरान पर फायङ्क्षरग कर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में घायल ने जिला अस्पताल में दिए पर्चा बयान में कहा कि वह रात कोटा से आया था। परिवार वालों को छोडऩे के बाद घर जाते समय परमा टेलर के मकान के समीप बिट्टू प्रजापति, नरोत्तम प्रजापति व एक अन्य बाइक से पहुंचे। नरोत्तम व बिट्टू ने उस पर गोलियां चलाई। उसकी जांघ पर चोट आई। इस पर हत्या के प्रयास में तीनों पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

सोमवार रात किया डिटेन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी भारत प्रजापति उर्फ बिट्टू निवासी शाहाबाद दरवाजा व लेखराज उर्फ गोलू बच्चा उर्फ अभिषेक जाटव निवासी लंका कॉलोनी को सोमवार रात डिटेन किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में कोतवाली के हैड कांस्टेल प्रवीण व कांस्टेबल जितेन्द्र तथा डीएसटी टीम की भूमिका रही।

कई मामलों में शामिल

कोतवाली प्रभारी खटाणा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया एक आरोपी गोलू बच्चा उर्फ अभिषेक जाटव चार माह के दौरान हुई तीसरी वारदात में शामिल रहा है। चार माह पहले देसी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह जमानत पर बाहर आया तो व्यापारी की आंख में मिर्ची फेंक लूट का प्रयास किया। इसमें गिरफ्तारी हुई और पिछले सप्ताह ही जमानत मिली। उसके बाद रविवार रात मंडोला वार्ड में फायङ्क्षरग की घटना कर दी।