24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा के लिए पति का Murder, मौत के तरीके ने पुलिसवालों के भी रौंगटे खड़े कर दिए

Wife Killed Husband for lover: धर्मराज के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और हत्या का आरोप लगाया। मामला संवेदनशील होने के कारण अंता पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 16 Dec 2024, 7:52 AM IST

Baran Crime News: बारां जिले में अंता क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया हैए जहां पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मोलकी के पास ड्रेन में मृतक धर्मराज मेहरा का शव मिलने से शुरू हुआ। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थेए जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई। धर्मराज के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और हत्या का आरोप लगाया। मामला संवेदनशील होने के कारण अंता पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। जांच में पाया गया कि धर्मराज की हत्या उसके ही साढू सत्यनारायण और पत्नी गुड्डी बाई ने मिलकर की थी।

पुलिस के अनुसार गुड्डी बाई और जीजा सत्यनारायण के बीच अवैध संबंध थे। धर्मराज उनके रिश्ते के रास्ते में बाधा बन रहा था। इसे खत्म करने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची। सत्यनारायण ने धर्मराज को शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे सुनसान जगह ले गया। वहां, सिर पर भारी पत्थर से वार करके धर्मराज की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया है। सत्यनारायण और गुड्डी बाई ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि यह केस चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता और आधुनिक तकनीकों की मदद से इसे हल कर लिया गया।