गऊघाट. कटावर में परवन नदी से निकलकर मगरमच्छ खेत तक पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी एक मगरमच्छ नदी किनारे खेत तक पहुंच गया। वहां उसने एक युवक का पैर पकडऩे की कोशिश की, लेकिन युवक भाग निकला। जितेंद्र कुमार पुत्र हरिशंकर पांचाल ने बताया कि मगर ने उसका पैर पकडऩे की कोशिश की, पर वह बच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वनपाल राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। उसे फिर से नदी में छोड़ा गया। शेरगढ़ रेंजर अमरलाल ने बताया की परवन नदी किनारे बसे ग्रामीणों को समय-समय सतर्क किया जाता है। लोग नदी किनारे जाने से बचे।