सितम्बर ओर अक्टूबर माह में जिले में भी डेंगू के मामले अधिक आए है। इसे देखते हुए डेंगू से बचाव ओर जागरूकता को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से भी लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में मच्छररोधी बैड तैयार किए जाने लगे है। कुछ अस्पतालों में तो व्यवस्थित रूप से मच्छरदानी लगाकर मच्छर रोधी बैड आरक्षित किए है। इस मामले को लेकर पत्रिका के 18 अक्टूबर के अंक में द्मकोटा में बुखार ओर मौत, फिर बारां में कैसे जोड़ दिया केसद्य 20 अक्टूबर के अंक में द्मएलाइजा जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी डेंगू की पुष्टिद्य ओर 24 अक्टूबर के अंक में द्मअस्पताल में मच्छररोधी वार्ड की दरकार, जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 110 के पारद्य शीर्षक से प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया गया था।