
दिनेश के परिजन को अब भगवान से है चमत्कार की उम्मीद
छबड़ा. बुधवार रात मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट में इकाई-4 के ईएसपी ढांचा ढहने के बाद दबे दिनेश मेहता को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, थर्मल टम द्वारा रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। रेस्क्यू करने वाली टीमें 72 घंटे बाद भी दिनेश तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। हाइड्रोलिक मशीनों, क्रेन, जेसीबी मशीनों, वेल्डिंग कटर के जरिए लगातार एक्सपट्र्स की टीम उन जगहों से ढांचे को तोड़कर दिनेश तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। मुख्य अभियंता तापीय विद्युत परियोजना अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि अभियान को लीड करने के लिए जयपुर से पहुंचे जिनेश जैन प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मुख्य अभियंता सिविल मंगल सिंह सहित विशेषज्ञ मौके पर उपस्थित रहे। छबड़ा उपखंड अधिकारी मनीषा तिवारी डीवाईएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत, तहसीलदार जतिन दिनकर भी घटनास्थल पर पड़ाव डाले हुए हैं।
धैर्य दे रहा जवाब
भीलवाड़ा ऊंचा निवासी श्रमिक दिनेश मेहता के दबे होने के बाद से ही परिजनों का हाल बेहाल है। वे घटनास्थल पर ही डटे हुए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चूल्हा भी नहीं जल रहा। श्रमिक दिनेश के भाई चरण सिंह एवं एडवोकेट देवेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि युवक को निकालले के लिए थर्मल प्रशासन द्वारा कोताही बरती जा रही है। सांसद दुष्यंत सिंह ने जिले के आला अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
11 Sept 2021 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
