3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप अपनी गाड़ी का पेट्रोल टैंक फुल करवाते हैं तो संभल जाएं, हो सकता है विस्फोट

पेट्रोल-डीज़ल सभी की रोजमर्रा की जरूरतों में से एक है। अब धीरे-धीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। गर्मी के इस मौसम में यदि आप भी अपनी गाड़ी का पेट्रोल टैंक फुल करवाते हैं तो संभल जाएं। गर्मी में ऐसा करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।

2 min read
Google source verification
Disadvantage Of Full Tank Petrol In Summer, Don't Fill Fuel Tank Completely

छबड़ा (बारां)। पेट्रोल-डीज़ल सभी की रोजमर्रा की जरूरतों में से एक है। अब धीरे-धीरे गर्मी का मौसम आ रहा है। गर्मी के इस मौसम में यदि आप भी अपनी गाड़ी का पेट्रोल टैंक फुल करवाते हैं तो संभल जाएं। गर्मी में ऐसा करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।

जी हां, अब गर्मी का मौसम आ रहा है। पेट्रोल भरवाते समय क्या-क्या सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। इन बातों का आप ध्यान रखेंगे तो हादसे का शिकार होने से बचेंगे। पेट्रोल पंप संचालकों की माने तो पेट्रोल टैंक में कम से कम 100 एमएल पेट्रोल की जगह खाली रहना चाहिए। पूरा टैंक फुल करवाने पर विस्फोट हो सकता है। गर्मी में तापमान बढ़ जाता है। इससे हवा ज्यादा बनती है। पेट्रोल टैंक यदि आप पूरा भरवाते हैं तो टंकी में से हवा के निकलने की जगह नहीं रह जाती। ऐसे में पेट्रोल टैंक में एयर होने से यह गर्मी के कारण स्पार्क कर सकती है। इससे विस्फोट हो सकता है। इसलिए कम से कम 100 एमएल पेट्रोल की जगह टैंक में रखें। इससे हवा आसानी से निकल सकेगी।

मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो
पेट्रोल भरवाने से पहले मीटर में जीरो जरूर देखें। कई बार पेट्रोल पंपकर्मी जीरो तो दिखाते हैं, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा पेट्रोल का मूल्य सेट नहीं करते। डिजीटल मीटर में पेट्रोल फिगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें। पेट्रोल पंप पर यह भी देखें कि रीडिंग किस फिगर से शुरू हुई है। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो तो ठीक है। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा। पेट्रोल का मीटर बहुत तेज चल रहा है तो समझिए कि कुछ गड़बड़ जरूर है।

पेट्रोल पंपकर्मी को मीटर की स्पीड नॉर्मल करने को कहें। सुनसान इलाके वाले पेट्रोल पंप से ईंधन न भरवाएं। जो पेट्रोल पंप कम चलते हैं, वहां के मशीन के नोजल में पेट्रोल आने से पहली वाली हवा आपकी गाड़ी की टंकी में भर जाएगी और कुछ प्वॉइंट्स कम पेट्रोल मिलेगा। खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। टैंक जितना खाली होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी।

चार पहिया वाहन के चालक भी बरतें सावधानी
चारपहिया वाहन में भी एयर निकलने के लिए जगह रखना जरूरी है। पेट्रोल भरवाते समय ध्यान रखे कि जैसे ही नोजल पेट्रोल को टच करे तो फिर और पेट्रोल न डलवाएं। इससे एयर निकलने के लिए गैप बना रहेगा। पेट्रोल जब भी डलवाएं तो गाड़ी व मोबाइल दोनों को बंद रख लें। गाड़ी का इंजन ज्यादा गर्म हो रहा हो तो पहले उसे थोड़ा ठंडा हो जाने दें, इसके बाद ही पेट्रोल डलवाएं।

Story Loader