8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में मेला पहुंचा युवक, झूला झूलते समय हुआ अचेत

वीडियो में एक युवक झूला झूलते समय चक्कर खाकर अचेत होता नजर आ रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में आसपास के लोग उसे ले जाते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Sep 27, 2024

वीडियो में एक युवक झूला झूलते समय चक्कर खाकर अचेत होता नजर आ रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में आसपास के लोग उसे ले जाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक युवक झूला झूलते समय चक्कर खाकर अचेत होता नजर आ रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में आसपास के लोग उसे ले जाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो
बारां. शहर में डोल मेला ग्राउंड पर डोल एकादशी से चल रहे मेले में इन दिनों खूब रोनक रहती है। शाम होते ही यहां पर शहर के लोग मौज-मस्ती करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी मेले का एक वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक झूला झूलते समय चक्कर खाकर अचेत होता नजर आ रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में आसपास के लोग उसे ले जाते नजर आ रहे हैं। इस बीच वीडियो जमकर वायरल होता रहा। कई ने तो यहां तक कह दिया कि युवक की मौत हो गई। पुलिस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक पहले से ही नशे में था, ऐसे में मेला परिसर में लगे झूला बाजार में ब्रेकडांस झूले में बैठकर नशे में वह बेसुध हो गया। यह बुधवार रात 8-9 बजे की घटना है। हालांकि युवक बाद में स्वस्थ हो गया।