
देर रात दोनों को घायल अवस्था में अंता अस्पताल लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बारां भेज दिया गया। वहां उनका उपचार जारी है।
अंता. कस्बे में रविवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों ने पिता-पुत्र को चाकू मार दिए। जानकारी के अनुसार आरोपी गांव के ही बताए जा रहे हैं। रविवार देर रात आरोपी आरिफ अली और आदिल भोज्याखेड़ी निवासी रामेश्वर मालव के घर पर घुसे। इस दौरान परिजन जाग गए।
ऐसे में आरोपियों ने बचकर निकलने के चक्कर में रामेश्वर और उसके पुत्र नवल पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात दोनों को घायल अवस्था में अंता अस्पताल लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बारां भेज दिया गया। वहां उनका उपचार जारी है। सोमवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजन ने अंता थाने को घेर लिया और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
इस दौरान वे आरोपियों का घर बुलडोजर से ढहाने और उन्हें गांव से निकालने की मांग पर अड़ गए और पुलिस-प्रशासन को दो घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। इसके बाद मामले को संभालने के लिए थाने पर पहुंचे एडीशनल एसपी राजेश चौधरी और एडीएम दिव्यांशु शर्मा ने ग्रामीणों और परिजन से वार्ता की।
उन्होंने लोगों को समझाया और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। इस दौरान थाने पर करीब 2 सौ से अधिक ग्रामीण जमा हैं।
Updated on:
24 Mar 2025 05:58 pm
Published on:
24 Mar 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
