8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से बारां में शुरू होगा फुटबॉल का कुम्भ

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 31 Mar 2021, 12:24 AM IST

आज से बारां में शुरू होगा फुटबॉल का कुम्भ

आज से बारां में शुरू होगा फुटबॉल का कुम्भ

बारां. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीनियर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार दोपहर एक बजे श्रीराम स्टेडियम में होगा। आयोजन सम्बंधी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। प्रतियोगिता में पहले दिन चार टीमों के मध्य दो मैच खेले जाएंगे। यह चारों टीमें देर रात तक बारां पहुंच गई। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव व वरिष्ठ काग्रेस नेता संदीप शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छबड़ा-छीपाबड़ोद क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी होंगे तथा अध्यक्षता डॉ. मजीद मलिक कमांडो करेंगे। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन बारां नागरिक सहकारी बैंक जयनारायण हल्दिया, भाजपा नेता ललित मीणा, सार्वजनिक संस्था धर्मादा के अध्यक्ष विमल बंसल जिला महामंत्री भाजपा हरगोविंद जैन, जिला मंत्री भाजपा ओम सुमन व माजिद सलीम होंगे। शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य की 16 श्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच श्रीराम स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीम को 31000 व उपविजेता टीम को 21000 रुपए का नगद तथा व्यक्तिगत पुरुस्कार, बेस्ट खिलाड़ी को गोल्डन boot पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य टीमों को किराया, आवास व्यवस्था, चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष प्रदीप डालमिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के साथ नए युवाओं को फुटबॉल से जोडऩा है।

read also : Kota Airport Big News..कोटा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, भीषण आग
जिला टीम का चयन
प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक फारूक अहमद, नेमीचंद शर्मा, गजेंद्र वर्मा, हेमंत शर्मा, हरिओम शर्मा, महावीर पंकज, विकास गुप्ता, महेश मेंहता, रेखा गौतम, प्रदीप हाड़ा के सहयोग से श्रीराम स्टेडियम में फुटबॉल मैदान तैयार किया गया। बाद में ट्रायल के आधार पर बारां जिले की टीम का चयन किया गया। जिसमें जिला फुटबॉल संघ से पंजीकृत क्लबों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चयनित टीम बारां में आयोजित राज् यस्तरीय प्रतियोगिता में बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम के चयन के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी महावीर माथोडिय़ा, भीमराज चौधरी, बाबूलाल, धर्मपाल, जकाउल्ला खान आदि मौजूद रहे।