18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश चतुर्थी 2024: स्थापना के लिए लाने से पहले दे रहे प्रतिमा की विशेषता पर ध्यान

गणेश चतुर्थी पर्व के दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा आराधना करते हैं। कुछ लोग यह स्थापना थोड़े समय के लिए करते हैं। कोई 3 दिन, कोई 5 दिन तो कोई 7 दिन प्रतिमा विराजित रखते हैं।

3 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 03, 2024

गणेश चतुर्थी पर्व के दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा आराधना करते हैं। कुछ लोग यह स्थापना थोड़े समय के लिए करते हैं। कोई 3 दिन, कोई 5 दिन तो कोई 7 दिन प्रतिमा विराजित रखते हैं।

गणेश चतुर्थी पर्व के दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा आराधना करते हैं। कुछ लोग यह स्थापना थोड़े समय के लिए करते हैं। कोई 3 दिन, कोई 5 दिन तो कोई 7 दिन प्रतिमा विराजित रखते हैं।

गणेश चतुर्थी 2024: सनातन धर्म में कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य करने से पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है। प्रत्येक वर्ष पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व सात सितंबर से प्रारंभ होगा। इस दिन से घर-घर में लोग गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। स्थापना से पूर्व मंगलमूर्ति की प्रतिमा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान गणपति के भक्त रख रहे हैं। आचार्य अभिषेक पुजारी की मानें तो प्रतिमा खरीदने से पहले आवश्यक रूप से इन बातों का ध्यान रखा जाए तो यह शुभ फलदायक साबित होता है। भगवान गणेश की प्रतिमा लेते समय इस बात का भी विशेष ध्यान देना चाहिए कि गणपति बप्पा की मूर्ति में मूषक जरूर हो। उनके हाथ में मोदक भी हो। मूषक गणपति बप्पा का वाहन है। इस तरह की मूर्ति लाना बेहद शुभ माना जाता है। स्थापना से पहले पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

10 दिन तक आराधना

गणेश चतुर्थी पर्व के दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं और 10 दिन तक उनकी पूजा आराधना करते हैं। कुछ लोग यह स्थापना थोड़े समय के लिए करते हैं। कोई 3 दिन, कोई 5 दिन तो कोई 7 दिन प्रतिमा विराजित रखते हैं। हालांकि, ज्योतषियों का कहना है कि यदि अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करते हैं तो इसका भी विशेष महत्व है।

ये कहते हैं लोग

श्रद्धालु वंदना कहती हैं कि पहले इस बात की जानकारी का अभाव था। अब गणेश प्रतिमा खरीदने के दौरान बाईं ओर झुकी हुई सूंड को ही प्राथमिकता देते हैं। इसी प्रकार विवेक शर्मा कहते हैं कि गणेश मूर्ति खरीदने के समय प्रतिमा में मूषक और लड्डू है या नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मूषक के बिना गणपति पूजा अधूरी मानी जाती है।

प्रतिमा लेते समय रंगों का रखें ध्यान

इसी तरह भगवान गणेश के प्रतिमा की रंग की बात करें तो भगवान गणेश की ङ्क्षसदूर के रंग की प्रतिमा घर में लाना शुभ माना जाता है। गणपति के इस रंग की प्रतिमा लाने से घर में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है, जीवन में चल रही परेशानी दूर होती है। वहीं भगवान गणेश की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करने पर घर में खुशहाली आती है।

उत्तर दिशा में करें स्थापना

इसके साथ ही भगवान गणेश की मूर्ति को उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ होता है। यह दिशा मां लक्ष्मी और भगवान शिव की दिशा मानी जाती है। ऐसे में गणेशजी का मुख इस दिशा में रखने से गणेश भगवान के साथ-साथ महादेव और मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बाईं ओर झुकी रहे सूंड

मूर्ति खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि गणेशजी की मुद्रा और सूंड की दिशा कैसी है। बाईं ओर झुकी हुई सूंड वाले गणेशजी को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गणपति की ऐसी मूर्ति लाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

गणेश प्रतिमा से घर के हर एक व्यक्ति की आस्था जुड़ी होती है। इसका ध्यान रखना चाहिए। मूर्तियां खरीदने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन स्वयं के हाथों से सृजित मूर्ति की बात ही अलग है। इसकी सकारात्मकता घर के माहौल को सुख और समृद्धि से भर देती है।

महक पांचाल, बाबजी नगर बारां

इस वर्ष हमने गणेशजी की मूर्ति घर पर ही निर्मित करने का संकल्प लिया। मैंने जैसे ही गणेश जी की मूर्ति बनाना शुरू की तो घर के सभी सदस्य मेरे साथ होकर मदद करने लगे। सभी ने अपनी-अपनी राय दी और हमने बहुत ही आसानी से सुंदर गणेशजी की मूर्ति तैयार कर दी।

रेखा तिवारी, कृष्णा नगर, बारां

मेरी बिटिया कृष्णा ने मुझसे जिद की कि इस बार हम गणेशजी घर पर ही बनाएंगे। इसलिए हम दोनों मिलकर मूर्ति बना रहे हैं। हम दोनों मां-बेटी ने मिलकर बाल गणेश की मूर्ति लगभग तैयार कर ली है। इनके सृजन और विसर्जन दोनों ही आसान थे। यू-ट््यूब पर वीडियो देखी और आसानी से हम इसको बना पा रहे हैं।

सीमा बरला, बारां