12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां मंडी में 55101 रुपए के रिकॉर्ड भाव पर बिका लहसुन

मंडी में सोमवार को करीब 1.50 लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 05, 2024

मंडी में सोमवार को करीब 1.50 लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई।

मंडी में सोमवार को करीब 1.50 लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई।

व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद शुरू किया कारोबार


बारां.
कृषि उपज मंडी में सोमवार को शुभ मुहूर्त में मंडी के मुख्य प्रवेशद्वार पर स्थित शिव गणेश मंदिर में पूजा के बाद कारोबार शुरु हुआ। इस दौरान पहले धनिए की नीलामी की गई। मुहूर्त में धनिए की प्रथम ढेरी 70051 रुपए प्रति ​क्विंटल बिकी। लहसुन ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, मुहूर्त में लहसुन 55101 के भाव से बिका।
क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि सोमवार को मंडी के सभी व्यापारियों, मुनीमों व हम्मालों ने शुभ कारोबार शुरु किया। इस दौरान एक दूसरे व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। धनिये की नीलामी से कारोबार शुरू किया गया। नियाणा के किसान कन्हैया लाल के धनिए की ढेरी की नीलामी की गई। जो 7051 रुपए प्रति ​क्विंटल में खरीदा गया। इसके बाद सभी कृषि जिंस की नीलामी शुरू हुई। मुहूर्त में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए लहसुन ने 55101 रुपए प्रति ​क्विंटल के भाव की छलांग लगाई। लहसुन व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि सोमवार को मुहूर्त में करीब 4 हजार 500 कट्टे लहसुन की आवक हुई। जो 17 हजार से लेकर 55101 रुपए प्रति ​क्विंटल के भाव से बिका। वही औसत मॉडल के भाव 27 हजार रुपए प्रति ​क्विंटल तक रहे।
मंडी में सोमवार को करीब 1.50 लाख कट्टे विभिन्न जिन्सों की आवक हुई। इसमें मक्का एक लाख कट्टे, सोयाबीन 25 हजार, धान 30 हजार बोरी तथा धनिया करीब 3 हजार बोरी तथा लहसुन 4500 कट्टे की आवक हुई। सोमवार को मक्का के भाव 2000 रुपए प्रति ​क्विंटल से 2551 रुपए प्रति ​क्विंटल तक रहे। वहीं धान 2050 से 3358 रुपए प्रति ​क्विंटल, सोयाबीन 4211 से 4651 रुपए प्रति ​क्विंटल तक भाव रहे।