7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good news : बारां शहर को अब जल्द मिलेगी कचरे के पहाड़ों से मुक्ति

निविदा अंतिम चरणों मेंं : शहर के प्रवेशद्वारों से साफ होगा 33000 क्यूबिक मीटर कचरा

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 01, 2023

Good news : बारां शहर को अब जल्द मिलेगी कचरे के पहाड़ों से मुक्ति

Good news : बारां शहर को अब जल्द मिलेगी कचरे के पहाड़ों से मुक्ति

बारां. शहर के बाहरी प्रमुख मार्गों पर लगे कचरे के ढेरों को हटवाने के लिए नगरपरिषद की ओर से निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर है। शीघ्र ही कार्यादेश जारी कर कचरा हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे लगे कचरे के पहाड़ों व इसकी दुर्गंध से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहा के समीप सड़को के किनारे, मांगरोल रोड पर करमाजी की बावड़ी के समीप तथा झालावाड़ रोड पर आईटीआई के समीप काफी समय से कचरा डाला जा रहा था। इसके चलते इन स्थानो पर कचरे के पहाड़ बन गए।

करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा

शहर के अटरु रोड, झालावाड़ रोड तथा मांगरोल रोड पर करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा पड़ा हुआ है। इसमें सर्वाधिक कचरा अटरु रोड के मेट्रो चौराहे के समीप सड़को किनारे है। यहां पर करीबन 18 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं झालावाड़ रोड पर 7.5 हजार क्यूबिक मीटर तथा मांगरोल रोड पर 7 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर सड़को पर पड़े हुए है। कचरे का कोटा की एक सर्वेयर कम्पनी के माध्यम से सर्वे करवाकर अनुमान लगाया गया था। इसके बाद टेण्डर जारी किए गए।

ऐसे बने कचरे के पहाड़

रोजाना शहर में करीब 35 टन कचरा निकलता है। नगरपरिषद ने कचरा निस्तारण के लिए नियाणा गांव क्षेत्र में वर्ष 2011 में कचरा निस्तारण केन्द्र का कार्य शुरु किया था। लेकिन कई अड़चनों के चलते तथा मुख्य शाहाबाद मार्ग से कचरा निस्तारण केन्द्र तक ङ्क्षलक रोड नही बनने से बरसात के समय वहां तक कचरा गाडिय़ां नही पहुंच पाती थी। जिसके चलते बरसात में शहर के बाहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे ही कचरा डालना शुरु कर दिया था। इसके कारण यह ढेर लगते चले गए।

लोगों की परेशानी

अटरु रोड पर लगे कचरे के ढेरों से उठती दुर्गन्ध शहर में आने वालों को नाक-मुंह बंद करने के लिए मजबूर कर देती है। अब इससे मुक्ति मिलेगी वहीं इस क्षेत्र के वार्डवासियों की परेशानी का सबब है। जल्द ही इससे निजात मिलेगी। इन कचरे के ढेरो को हटवाने के लिए वार्ड नंबर 25 के निवासियों ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अटरु रोड को जाम करके काफी समय तक प्रदर्शन किया था। 00 25 लाख के होंगे टेंडर शहर के मुख्य मार्गो से करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरे को उठाकर कचरा निस्तारण केन्द्र तक पहुंचाने के लिए नगरपरिषद ने प्रथम चरण में 25 लाख निविदा जारी की थी। जो अब पूरी होकर कार्यादेश की स्थिति में है। आगामी सप्ताह में कार्यादेश के साथ ही कचरा उठाने की उम्मीद है।

मवेशियों के शवों का भी होगा उचित निस्तारण

शहर में मृत जानवर तथा मवेशियों के शवों का उचित तरीके से निस्तारण नहीं होता है। इन्हें खुले में ही सड़कों के किनारे खाली स्थानों पर डाल दिया जाता है। इससे गंदगी और बदबू तो फैलती है ही, संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। राहगीरों को भीषण बदबू से परेशानी होती है। अब इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके चलते मृत मवेशियों के शवों का गड्ढा खोदकर निस्तारण किया जा रहा है।