
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 2.50 लाख घरों, सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन ने कवायाद शुरू कर दी है।
हर घर तिरंगा अभियान : प्रशासन ने पूरी की तैयारी, दिल्ली और ब्यावरसे भी झण्डे मंगवाए
har ghar tiranga : बारां. हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में करीब 2.50 लाख घरों, सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन ने कवायाद शुरू कर दी है। वही 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जाएगा। जिला कलक्टर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को जन आन्दोलन का रुप देने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने बताया कि पोस्ट आफिस से 20 हजार तिरंगा ध्वज मंगवाए गए हैं। वहीं दिल्ली तथा ब्यावर से भी झण्डे मंगवाए गए हैं। घर घर झण्डा लहराने के लिए लिए ग्राम व पंचायत स्तर पर टोलियां बनाई जाएंगी।ये लोगों को झण्डा लगाने के लिए प्रेरित करेंगी।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बैठक का आयोजन तथा शपथ कार्यक्रम हुआ। वहीं 10 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा का रुटचार्ट के अनुसार निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा श्रीराम स्टेडियम से शुरु होकर खेल संकुल पर संपन्न होगी। इसमें स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहेगे। केनवास पर तिरंगा थीम पर चित्रकारी भी उकेरी जाएगी। 11 अगस्त को तिरंगा सेल्फी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक पर मनरेगा साइट पर तिरंगा सेल्फी का आयोजन किया जाएगा। अमृत सरोवर साइट पर तिरंगा सेल्फी व नृत्य तथा उक्त स्थानों पर शपथ कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जाएगा। 12 अगस्त को तिरंगा सेल्फी, रंगोली, पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित होगें। जो कि आंगनबाड़ी केन्द्र तथा स्कूलो में आयोजित किए जाएगे। 13 अगस्त को रन फॉर तिरंगा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा वाहन रैली एवं जिला चिकित्सालय में तिरंगा ट्रिब्यूट होगा। शाम को 6.30 बजे धर्मादा धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा ध्वजारोहण तथा आमजन द्वारा तिरंगे के साथ सैल्फी लेकर हर घर तिरंगा की वैबसाईट पर अपलोड करने का कार्यक्रम रहेगा।
Published on:
10 Aug 2024 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
