
आमजन की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। आम लोग अपना काम छोड़ घर में रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही अपना पूरा बचाव कर ही घर से निकलते हैं
बारां. जिले में गर्मी का असर चरम पर है। तापामान बढऩे से लू का असर भी शुरू हो गया। शुक्रवार को तापमापी में पारा 44 डिग्री को छू गया। इसी प्रकार न्यूनतम पारा 26 डिग्री पर आ टिका। जिले में कई जगह तापमान 45 डिग्री के करीब मापा गया। इन दिनों चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। सडक़ हो या आसमान दोनों ही आग उगल रहे हैं। अप्रैल अभी लगभग आधा ही बीता है और सूर्यदेव ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद ऐसा लगने लगता है जैसे सूर्य देव कुपित होकर आग बरसा रहे हों और शाम तक ऐसे ही आग बरसना जारी रहता है।
जनजीवन हो रहा प्रभावित
तेज गर्मी के कारण आमजन की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। आम लोग अपना काम छोड़ घर में रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही अपना पूरा बचाव कर ही घर से निकलते हैं और जहां तक बाहर निकलना टाल सकते हैं तो लोग बाहर निकलना टालने का ही प्रयास कर रहे हैं।
बाजार में पसरा सन्नाटा
शहर के बाजारों में जहां हर वक्त चहल-पहल रहती थी, लोगों का जमघट लगा रहता था। वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आता है। बाजार में इक्का-दुक्का ही इंसान नजर आता है। बहुत से व्यापारी भी अपनी दुकान बंद कर दोपहरी में अपने घरों पर जाने लगे हैं। गर्मी का असर आमजन पर ही नहीं, वन्य जीवों पर भी पड़ रहा है। आमजन की मानें तो अभी तो गर्मी की शुरुआत है। मई और जून तो अभी बाकी है। जून में तो गर्मी अपने चरम पर होती है और तन झुलसा देने वाली गर्म लू तो आग की लपटों का सा असर करती है।
स्कूलों का समय घटाने की मांग
अंता . शिविरा पंचांग के अनुसार सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक है। शिक्षक संघ रेस्टा के जिलाध्यक्ष गजराज ङ्क्षसह ने प्रशासन से भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में कटौती कर सुबह 7 से 11 बजे तक करने की मांग की है। ङ्क्षसह ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, हीटवेव चलनी शुरू हो गईं है, इससे कक्षा एक से आठवीं तक के नौनिहालों को बचाया जाना जरूरी हो गया है। अभिभावकों का कहना है कि तेज गर्मी के असर से कई बार प्रार्थना सभा में स्टूडेंट््स को चक्कर तक आने लगे हैं।
Updated on:
18 Apr 2025 11:43 pm
Published on:
18 Apr 2025 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
