6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH Accident: प्रयागराज से लौट रहे परिवार का भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 6 गंभीर घायल

दसे का शिकार हुए सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अपने गांव डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी जीप नेशनल हाईवे 27 पर देवरी क्षेत्र के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Feb 2025, 8:49 AM IST

3 Died In Rajasthan Road Accident: राजस्थान में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई। दरअसल नेशनल हाईवे 27 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां प्रयागराज से जीप में लौट रहे लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर घायल है।

राजस्थान के बारां जिले के देवरी कस्बे के पास नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार सुबह-सुबह इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रिछपाल मीणा और कस्बा थाना प्रभारी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को शाहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।

प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे घर


जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अपने गांव डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी जीप नेशनल हाईवे 27 पर देवरी क्षेत्र के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : एक साथ उठी 2 दोस्तों की अर्थियां, शव पहुंचते ही घर में मच गई चीख-पुकार, रोते-बिलखते परिजनों ने किया अंतिम संस्कार