12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियार ने शतायु वृद्धा पर किया हमला, बुरी तरह नोंच डाला, दो घायल

वृद्धा को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 31, 2021

सियार ने शतायु वृद्धा पर किया हमला, बुरी तरह नोंच डाला, दो घायल

सियार ने शतायु वृद्धा पर किया हमला, बुरी तरह नोंच डाला, दो घायल

छबड़ा. बटावदा ऊंचा गांव में सियार ने दो महिलाओं व दो किशोरों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सौ वर्षीय वृद्ध महिला को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया है। लोकेश शर्मा ने बताया कि बटावदा ऊंचा गांव में गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उसकी 100 वर्षीय दादी पार्वती बाई घर के आंगन में माला फेर रही थी। पीछे से आए सियार ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें गर्दन से पकड़कर खींच कर ले जाने लगा।
चीख पुकार सुनकर आए सुशील शर्मा (15) व पुरूषोत्तम शर्मा ने दादी को सियार के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया तो सियार ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। सियार ने पार्वती बाई के मुंह, हाथ व पैर पर जगह-जगह नोंच दिया। इससे पार्वती बाई लहूलूहान हो गई। लाठियां लेकर आए ग्रामीणों के आने पर सियार जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान वह खेत पर निंदाई कर रही गायत्री बाई मीणा के हाथ में भी काट गया। ग्रामीण सभी को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। यहां सभी का उपचार किया गया। पार्वती बाई की हालत गंभीर होने पर उन्हे कोटा उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सियार को पकडऩे का प्रयास किया, परंतु वह जंगल में भाग निकला।
क्या होता है सियार
सियार सामान्य श्वान से कम आकार का मांसाहारी वन्यजीव होता है। आमतौर पर ये सिर्फ मरे हुए जानवर, छोटे जीव जैसे मेंढक, चूहे, खरगोश, नेवले या फल खाते हैं। पर मौका मिलने पर ये शिकार या हमला करने से नहीं चूकते। ये आमतौर पर भारत के मैदानी इलाकों में बहुतायत से पाए जाते हैं। भारत में इसे गीदड़ या अंग्रेजी में इसे जैकॉल के नाम से भी जाना जाता है।