19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की बाइक से तस्करी कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, ढाई किलो गांजा जब्त

पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाइक से गांजे की तस्करी करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ढाई किलो गांजा बरामद कर बाइक को भी जब्त किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 12, 2025

पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाइक से गांजे की तस्करी करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ढाई किलो गांजा बरामद कर बाइक को भी जब्त किया गया।

source patrika photo

अंता. पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की बाइक से गांजे की तस्करी करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ढाई किलो गांजा बरामद कर बाइक को भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि हंसराज पुत्र राजेन्द्र सुमन निवासी बड़वा थाना अन्ता, हेमती बाई पुत्री रामभरोस ङ्क्षसह गौड़ 26 साल निवासी चौरी थाना पाली जिला उमरिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर 2 किलो 500 ग्राम गांजा व एक चोरी की बाइक जब्त की है।

अंता थानाधिकारी दिग्विजय सिह ने बताया शुक्रवार को गश्त करते हुए राजकीय कॉलेज के सामने से गुजर रहे थे। तभी एक बाइक पर सामने से एक लडका-लडकी आते दिखे। दिखाई इनको कॉलेज के सामने रोका तो दोनों घबरा गए। जांच के दौरान पुलिस ने बैग लेकर बैठी लडक़ी के पास से ढाई किलो गांजा बरामद किया। हंसराज ने बताया की हेमती बाई मेरी महिला मित्र है। बाइक के नम्बर चैक किए तो नंबर फर्जी निकले। यह बाइक बूंदी के सदर थाना इलाका से चुराई हुई निकली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस में प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी बारां सदर कर रहे हैं। दोनों से गांजा रखने व बेचने के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है।

गठित पुलिस विशेष टीम में दिग्विजय पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना अन्ता, राजेश मातादीन हैड कॉन्स्टेबल, हरवीर विरेन्द्र ङ्क्षसह, धारा सिह, ङ्क्षरकू, मुकेश ङ्क्षसह कॉन्स्टेबल शामिल थे।