14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को बहुमत, कांग्रेस को कमान

भाजपा के एक सदस्य ने की क्रॉस वोटिंग, कार्यकर्ताओं में रोष

3 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 23, 2021

भाजपा को बहुमत, कांग्रेस को कमान

भाजपा को बहुमत, कांग्रेस को कमान

बारां. बारां जिला प्रमुख पद के लिए आखिर ऐनवक्त पर 'खेलाÓ हो ही गया। चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार व खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को 13 मत मिले, जबकि पराजित रहीं भाजपा उम्मीदवार को 12 मत मिले। परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर दिनभर जिला निर्वाचन कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश भड़का दिया। उन्होंने जिला कलक्ट्रेट के सामने स्थित सांसद कार्यालय पर पहुंच तोडफ़ोड़ कर दी। जिला परिषद में भाजपा को 13 वार्डों में जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस 12 वार्डों में जीत सकी थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने जिला प्रमुख का पद भाजपा से छीन लिया।

कांग्रेस ने सत्ता हथियाई
सुबह 10 बजे जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला कलक्ट्रेट के सामने डटे थे। अपहरान्ह तीन बजे बाद भाजपा के 13 उम्मीदवार बस से पीपीई किट पहने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। वे जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। चार बजे कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार तीन कारों से मतदान के लिए पहुंचे। शाम पांच बजे जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र विजय ने परिणाम की घोषणा की। इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी से झूमते हुए परिणाम बताने के लिए बाहर की दौड़ पड़े। इससे भाजपा समर्थकों में खासी मायूसी दौड़ गई।

22 करोड़ की मालिक हंै नई जिला प्रमुख
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया 22 करोड़, 86 लाख 22 हजार 349 की सम्पति की मालिक हंै। करीब 51 वर्षीय जिला प्रमुख की ओर से निर्वाचन अधिकारी को दी गई जानकारी के अनुसार वो सैकेण्डरी तक पढ़ी हुई हंै। वहीं, सूत्रों ने बताया कि उर्मिला जैन के नाम करीब 17.64 करोड़ की अचल सम्पति है। देनदारी करीब 3.70 करोड़ है।


उर्मिला ने कहा, जारी रहेगी समाजसेवा
भाजपा के बहुमत के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन जिला प्रमुख के पद पर काबिज हुई। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि में समाज सेविका हूं तथा हमेशा समाज सेविका ही रहूंगी। भाजपा का एक मत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। बस इतना ही कहंंूगी कि मैं जिला प्रमुख बन गई हूं।

पंचायत समितियों में चार-चार प्रधान
बारां
मोरपाल सुमन (भाजपा) : बारां पंचायत समिति में भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 6 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
छबड़ा
हरिओम नागर (भाजपा) निर्विरोध : छबड़ा में भाजपा के हरिओम नागर निर्विरोध प्रधान चुने गए। यहां कांग्रेस सदस्य मानसिंह धनोरिया प्रस्तावक नहीं मिलने से नामांकन दाखिल नहीं कर सके।
छीपाबड़ौद
नरेश मीणा (भाजपा) : छीपाबड़ौद पंचायत समिति भाजपा के नरेश मीणा 12 मत लेकर विजयी रहे। यहां कांग्रेस उम्मीदवार विजय सिंह मीणा को 5 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया तो एक निर्दलीय ने मतदान नहीं किया।
अटरू
वंदना नागर (कांग्रेस) : अटरू पंचायत समिति में कांग्रेस की वंदना नागर विजीयी रहीं। उन्हें 9 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार को प्रीति कंवर को महज 5 मत मिले। यहां पर एक सदस्य ने मतदान नहीं किया।
अंता
प्रखर कौशल (भाजपा) : अन्ता में भाजपा के उम्मीदवार प्रखर कौशल को 9 मत मिले, उन्होंने कांग्रेस के नरेन्द्र नंदवाना को 3 मतों से पाराजित किया।
शाहाबाद
कांतिबाई (कांग्रेस) : शाहाबाद पंचायत समिति में कांग्रेस की कांतिबाई 12 मत लेकर विजयी रही। भाजपा की मनोरमा सिकरवार को महज 2 मत मिले। एक मत निरस्त हो गया।
किशनगंज
किरण बैरवा (कांग्रेस) निर्विरोध : किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार किरण बैरवा भी निर्विरोध निर्वाचत घोषित की गईं।
मांगरोल
चंद्रकांता मीणा (कांग्रेस) : बारां जिले की मांगरोल पंचायत समिति से कांग्रेस की चंद्रकांता मीणा विजयी रही। उन्हें 10 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 5 ही मत मिले।