4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: लहसुन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 55000 रुपए क्विंटल बिका, इन जिन्सों में भी रही तेजी

Mandi News Today: लसहुन मंडी में भी शुभ मुर्हूत में नीलामी शुरु हुई। जिसमें सबसे पहली नीलामी रिकार्ड 55 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से छूटी।

2 min read
Google source verification
lahsun_price.jpg

Mandi News Today: बारां कृषि उपज मंडी में दीपावली के 6 दिवसीय अवकाश के बाद गुरुवार को शुभ मुर्हूत में विधिवत गणेशजी की पूजा अर्चना के बाद कारोबार शुरु किया गया। गुरुवार को करीब सभी जिन्सों में तेजी रही। कृषि मंडी के मुख्य प्रवेशद्वार पर स्थित शिव गणेश मंदिर पर व्यापारी, मुनीमों तथा हम्मालों ने सुबह 10.30 बजे पूजा अर्चना कर नीलामी शुरु की सर्व प्रथम धनिए की नीलामी की। मुर्हूत में धनिए की प्रथम ढेरी 7501 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। लसहुन मंडी में भी शुभ मुर्हूत में नीलामी शुरु हुई। जिसमें सबसे पहली नीलामी रिकार्ड 55 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से छूटी।

कृषि मंडी में खुलते बाजार में धान में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। धान 4351 रुपए से लेकर ओसत 3451 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिकी। धनिएं में भी 300 रुपए की तेजी रही। वही सोयाबीन में में 200 रुपए तथा मक्का में 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

लहसुन व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि खुलता बाजार मुर्हूत में तीन कट्टे लहसुन की हाई रिकार्ड 55 हजार प्रति क्विंटल के भाव से नीलामी हुई। इसके बाद करीब 11 कट्टों की 31 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से नीलामी हुई। वहीं औसत 13500 रुपए से उच्चतम 22100 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से लहसुन बिका। कृषि उपज मंडी में 6 दिनो के अवकाश के बाद मंडी का कारोबार पुन: शुरु हुआ।

इस दौरान सुबह मंडी के मुख्य प्रवेशद्वार पर स्थित शिव गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी, महामंत्री शिवशंकर शर्मा, सार्वजनिक धर्मादा संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, व्यापार मण्डल के महामंत्री बालमुकन्द शर्मा, व्यापारी विमल बंसल, विजयभाई पतीरा, दिनेश बंसल, तख्तमल नागर, मुनीम गुमास्ता संघ के अध्यक्ष शंकरलाल सुमन तथा हम्माल मजदूर संघ के अध्यक्ष रमेश चन्द सुमन समेत कई व्यापारी मुनीम तथा हम्माल मौजूद रहे।