6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह खास दिन कर देगा पितृकर्म में हुई भूलचूक का निवारण

व्रत-त्योहार: दुर्लभ धृति योग में मनाई मार्गशीर्ष अमावस्या, स्नान-दान, किया भगवान विष्णु का पूजन, पितृदोष निवारण के किए उपाय

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 12, 2023

यह खास दिन कर देगा पितृकर्म में हुई भूलचूक का निवाण

यह खास दिन कर देगा पितृकर्म में हुई भूलचूक का निवाण

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई भक्त उपवास रखते हैं और पवित्र नदी या किसी जलस्रोत में स्नान करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर यदि पवित्र नदी में स्नान किया जाता है तो सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मार्गशीर्ष माह की अमावस्या मंगलवार को मनाई गई। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या पर दुर्लभ धृति योग भी रहा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अमावस्या पर बन रहा यह योग सभी राशियों के लिए शुभकारी साबित होगा। लोगों ने इस योग में भगवान विष्णु का पूजन किया और अक्षय फल की कामना की। अगहन मास की अमावस्या पर पितृदोष के निवारण के लिए भी उपाय किए गए। मान्यता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों को जलांजलि देने से पितृकर्म में हुई भूलचूक के दुष्प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।

व्रतधारियों ने यह किया
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मंगलवार को श्रद्धालु व्रतधारियों ने ब्रह्म मुहूर्त में जाग कर स्नान किया। इसके बाद भगवान विष्णु को प्रणाम कर व्रत का संकल्प लिया। सुबह सूर्य देव को जल का अघ्र्य और तिलांजलि देकर पूजन किया। सुबह पवित्र नदी में स्नान के दौरान हथेली में तिल रखकर बहती जलधारा में प्रवाहित किए गए। पंचोपचार के बाद विधि विधान से भगवान विष्णु का पूजन किया गया। विष्णु चालीसा का पाठ और विष्णु स्तोत्र का जाप के बाद पूजा कर दान-पुण्य भी लोगों ने किए।

पितरों को दी जलांजलि
मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों की भी पूजा की गई। इस दौरान पितरों को जलांजलि देकर प्रसन्न करने के उपाय किए गए। पितृदोष निवारण के लिए भी पूजन व दान किया गया। नदी-तालाबों के किनारे पितृकर्म करने के लिए लोग पहुंचे।