8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

-जिले में अब बढ़ाएंगे जांच का दायरा, रेण्डम सेम्पल भी लेंगे-लोगों को भी एहतियात बरतने की सलाह, गाइड लाइन की हो पालना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Ghanshyam Dadhich

•

Updated: 21 Apr 2022, 8:29 PM IST

बारां. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने देश में कोरोना के बढ़ते केस व गुरुवार को जयपुर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद जिले में एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटीपीसीआर व एंटीजन रेपिड कार्ड टेस्ट की गति बढ़ाने का निर्णय किया है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ से दो सौ तक जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि लम्बे अरसे से जिले में कोई कोरोपा पॉजिटिव नहीं मिला है।
चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। गत वर्ष जिले में 20 अप्रेल के बाद से मई अंत तक कोरोना का तांडव सामने आया था। दर्जनों लोग असमय काल का ग्रास बन गए थे। अब इस वर्ष ऐसी किसी भी संभावना को समाप्त करने के साथ कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिए विभाग चौकस हो गया है। हालांकि देश में कोरोना की चौथी लहर को लेकर अभी कोई पुख्ता वैज्ञानिक अथवा चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग इस वायरस के कभी भी सक्रिय होने की संभावना को टालने के जतन करने में जुटे हैं।
भूल गए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग
इनदिनों लोगों ने मानो मास्क पहने के साथ सामाजिक दूरी को बिसरा ही दिया है। जबकि शादी समारोह के आयोजनों की संख्या के साथ इनमें शरीक होने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। लोग दो साल के प्रतिबंध झेलने के बाद अब ख्ुालकर आ-जा रहे हैं। ऐसे में यदि कोई एक जना भी संक्रमित के सम्पर्क में आ गया तो जिले में भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
रेण्डम जांच भी करेंगी चिकित्सा टीमें
विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में वर्तमान में जिला चिकित्सालय में ही आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ जांच हो रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिल रहा। लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।
-जिले में शुक्रवार से कोरोना की जांच बढ़ाने का कार्य करेंगे। चिकित्सकों के परामर्श से जांच की जाएगी तो रेण्डम सेम्पल भी लिए जाएंगे। पदेश और जिले में अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियन्त्रण में है। लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी रखने तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना करना चाहिए। विभागीय स्तर पर पूरी चौकसी बरती जाएगी।
डॉ. सम्पतराज नागर, सीएमएचओ बारां