9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ह्रदयविदारक घटना: ‘मां ने कर दी डेढ़ महीने के बेटे की हत्या, बच्चे को दूध पिलाने की बात को लेकर हुआ था झगड़ा’, पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

Rajasthan News: सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी घर पर चाय बना रही थी और बच्चा रो रहा था। उसने पहले बच्चे को दूध पिलाने और बाद में चाय बनाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification

पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: AI Generated)

Baran Crime News: बारां के अटरू थाना क्षेत्र के उदपुरिया गांव में मंगलवार को करीब डेढ़ माह के मासूम की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पिता ने मां पर ही गला दबाकर उसके डेढ़ माह के बच्चे की निर्ममता पूर्वक हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने भी जांच रिपोर्ट दर्ज की है।

यह है मामला

सूचना पर अटरू थाने से जिला अस्पताल पहुंचे एएसआई महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि उदपुरिया निवासी परिवादी सिकंदर मीणा ने दी रिपोर्ट में कहा कि सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी घर पर चाय बना रही थी और बच्चा रो रहा था। उसने पहले बच्चे को दूध पिलाने और बाद में चाय बनाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। मां ने बड़बड़ाते हुए चाय बाहर फेंक दी। मामला बिगड़ते देख वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी तो वापस घर पहुंचा। बच्चे को बेहोश देख उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई हाड़ा ने बताया कि बच्चा पहले से बीमार नहीं था। गले पर मामूली खरोंच का निशान है। फिलहाल परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये वीडियो भी देखें:-

गले पर मिले निशान से शक, पुलिस जांच में होगा खुलासा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे ओपीडी से डॉ. बच्चे के साथ ही एसएनसीयू वार्ड में गए थे। जहां गले पर निशान और पिता सिकंदर की ओर से पत्नी पर शंका जताने का आरोप लगाने पर पुलिस को सूचना दी गई। सुमेर सिंह मीणा ने बताया कि वह गांव में रहता है तथा उसका छोटा भाई सिकंदर खेत पर बने मकान में उसकी पत्नी चन्द्रकला मीणा निवासी भैरूपुरा (सोनी दिलोद, कवाई) के साथ रहता है। सुबह पति पत्नी में झगड़े के बाद सिकंदर गांव में उसके निर्माणाधीन मकान पर काम करने आ गया था। कुछ देर बाद पता लगने पर वह गए तो बच्चा बेहोश था। बच्चे के गले पर निशान भी मिले हैं। इससे फिलहाल सिकंदर की पत्नी पर बच्चे को मारने का शक है। 20 अप्रेल को जिला अस्पताल में प्रसव होने पर नन्हा मेहमान आया था।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: शादी के चौथे दिन ही दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम