12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

फायरिंग में एक जना घायल, कोटा रैफर

अन्ता थाना प्रभारी रूपसिंह ने बताया कि सोरसन निवासी बाबूलाल मीणा व जगदीश कहार के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनमें काफी देर तक बहसबाजी हुई।

Google source verification

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर है विवाद
बारां अन्ता थाना क्षेत्र के सोरसन गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। इससे एक जना घायल हो गया। उसे अन्ता से उपचार के लिए कोटा रैफर किया गया है। गोली चलने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अन्ता थाना प्रभारी रूपसिंह ने बताया कि सोरसन निवासी बाबूलाल मीणा व जगदीश कहार के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनमें काफी देर तक बहसबाजी हुई।

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मिले मृत, वन विभाग ने शुरू की जांच

इसके बाद बाबूलाल मीणा ने फायर कर दिया। गोली जगदीश के पैरों में लगी। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए अन्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया। पुलिस व चिकित्सकों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है।

निरीक्षण में अफसर ने पूछा तो मरीजों ने कहा चिकित्सक कब आते हैं पता नहीं
पूर्व सरपंच का पति है मुख्य आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी बाबूलाल मीणा की पत्नी पूर्व में सरपंच रही है। हमला करने में उसके साथ उसका पुत्र निक्की मीणा, नरेश व मेघराज गर्जर समेत सात-आठ अन्य लोग भी थे। यह सभी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस इनकी सरगर्मी से से तलाश कर रही है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।