19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

सिंघा गांव में पैंथर ने किया गाय का शिकार

कस्बाथाना. क्षेत्र के मडी सांभर ङ्क्षसघा गांव में जंगली जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को कस्बाथाना अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में भय है। घायल का दावा है कि उस पर पैंथर ने हमला किया है।

Google source verification

कस्बाथाना. क्षेत्र के मडी सांभर ङ्क्षसघा गांव में जंगली जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को कस्बाथाना अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में भय है। घायल का दावा है कि उस पर पैंथर ने हमला किया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने इसी क्षेत्र में पैंथर के गाय का शिकार करने की पुष्टि की है। अब विभाग की टीम गुरुवार को मौके से पगमार्क उठाएगी। इनकी जांच कराई जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। पिछले एक महीने से धोआ सनवाड़ा इलाके में पैंथर देखे जाने का शोर होने से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार के शाम 6 बजे के करीब मडी सांभर ङ्क्षसघा गांव में खेत की रखवाली कर रहे रामजीलाल सहरिया पर एक वन्य जीव ने हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति और था। दोनों खेत से मवेशियों को भगा रहे थे। अचानक जानवर दिखा दो दोनो भागे, लेकिन उस पर जंगली जीव ने हमला कर दिया। उसकी पीठ पर नाखून लगने से चोट आई है। वह हमला करने वाले जानवर के पैंथर होने का दावा कर रहा है। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी बता रहे है कि क्षेत्र में पैंथर ने एक गाय का शिकार किया है। पैंथर ने गाय की गर्दन पर हमला किया था। मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर जंगली जानवर के पैंथर होने की पुष्टि हो रही है।
– पैंथर ने इस क्षेत्र में गाय का शिकार किया है, इसकी पुष्टि हो गई है। यह घटना मंगलवार की है। जो घायल व्यक्ति पैंथर के हमले की जानकारी दे रहा है। उसकी चोटों के अवलोकन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
दीपक गुप्ता, उपवन संरक्षक, बारां