30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परवन नदी में मछली पकडऩे गया युवक बहा, शव मिला

मऊ गांव के निकट परवन नदी में सोमवार की रात मछलियां पकडऩे गया एक युवक बह गया। बचाव दल ने शव खोज निकाला।

2 min read
Google source verification
baran

nadi me bha yuvk

भारी पड़ा दुस्साहस
अन्ता. अन्ता थाना क्षेत्र में मऊ गांव के निकट परवन नदी में सोमवार की रात मछलियां पकडऩे गया एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर बारां से आए बचाव दल ने डेढ़ घंटे की तलाश के बाद सोरसन निवासी 42 वर्षीय किशनचन्द्र केवट का शव खोज निकाला। थानाधिकारी रामानंद यादव ने बताया कि यह युवक परवन नदी पर मछलियां पकडऩे आया था। फिसलने से तेज प्रवाह वाले पानी में जा गिरा। घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी तलाश शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। ऐसे में पुलिस जाप्ते के साथ थानाधिकारी एवं तहसीलदार दयाराम मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं बारां से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। इस दौरान नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने शव मिलने के बाद उसका पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पारिवारिक क्लेश में लगाई नदी में छलांग
किशनगंज. पार्वती नदी की पुलिया से मंगलवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने कामयाब कोशिश करते हुए युवक को कल्याणपुरा के समीप जिन्दा बचा लिया। थानाधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि बारां हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश मीणा ने पारिवारिक क्लेश के चलते पार्वती नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस जवानों ने युवक को नदी से जिन्दा निकाल लिया। मामला सदर थाना पुलिस की सीमा में होने से युवक को सदर थाना पुलिस को सौंप दिया।
अधिक शराब पीने से एक की मौत
छबडा. कस्बे में सोमवार रात को एक जने की अत्यधिक शराब के सेवन से मृत्यु हो गई । मृतक अंता थाना क्षेत्र के खजूरना गांव का निवासी है जो यहां रह कर हलवाई का काम करता था । सीआई तारा चंद ने बताया कि सोमवार रात को यहां के विश्राम गृह के पास एक जना बेहोशी की हालत में सडक पर पडा मिला था। अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए यहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम देव प्रजापत 55 के रूप में हुई जो कि अंता के खजूरना गांव का निवासी था और छबडा के एजाज नगर में रह कर हलवाई का काम करता था। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पाया गया कि वह शराब पीने का आदि था । सोमवार को अत्यधिक शराब पीने से संभवत: मृत्यु हुई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। म़त्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।