
दी. कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारी व अन्य। फोटो पत्रिका
बूंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करते ही बूंदी जिले के 1.62 लाख लाभार्थी किसानों के चेहरे खिल उठे। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से एक बटन क्लिक करते ही प्रत्येक किसान के खाते में 2000 की राशि सीधे पहुंच गई। पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से देखा और सुना। इस 20 वीं किस्त के जरिए बूंदी जिले के किसानों को कुल 32.40 करोड़ की आर्थिक सहायता मिली है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा और दी बूंदी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध संचालक मुकेश मोहन गर्ग उपस्थित रहे।
जिले के किसानों को इस उत्सव से जोड़ने के लिए सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों में भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। इन समितियों के माध्यम से ही जिलेभर के लगभग 1600 से अधिक किसानों ने कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया और प्रधानमंत्री का संदेश सुना। गौरतलब है कि पीएम किसान उत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन इस बार बांसवाड़ा में किया गया।
Updated on:
03 Aug 2025 03:44 pm
Published on:
03 Aug 2025 03:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
