
किशनगंज-शाहाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए ईआरसीपी से ङ्क्षसचाई एवं पेयजल व्यवस्था के लिए राज्य सरकार सर्वे करवाएगी। इसके तहत नाहरगढ़, देवरी, समरानिया एवं केलवाड़ा को ईआरसीपी से ङ्क्षसचाई के लिए जोड़ा जाएगा।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में देंगे सौगात, किशनगंज-शाहाबाद को मिलेगा लाभ, होगा सर्वे, बनेगी डीपीआर
good news : बारां. प्रदेश की महत्वाकांक्षी पेयजल व सिंचाई योजना ईआरसीपी का शिलान्यास जयुपर में 17 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके तहत जिले में बनने वाले महलपुर और रामगढ़ बैराज की भी नींव रखी जाएगी। जिले के किशनगंज शाहाबाद क्षेत्र को भी इस योजना का लाभ देने के लिए ईआरसीपी से सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने सर्वे कराने की घोषणा की है। किशनंगज शाहाबाद क्षेत्र के विधायक डॉ. ललित मीणा ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि किशनगंज-शाहाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए ईआरसीपी से सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था के लिए राज्य सरकार सर्वे करवाएगी। इसके तहत नाहरगढ़, देवरी, समरानिया एवं केलवाड़ा को ईआरसीपी से सिंचाई के लिए जोड़ा जाएगा। इससे सहरिया बहुल इलाके में विकास के नए द्वार खुलेंगे। पानी होगा तो यहां पर नए उद्योग-धंधे पनपेंगे। इससे विकास की दौड़ में आजादी के बाद से पिछड़े इस इलाके में ऊर्जा का नया संचार होगा। किशनगंज एवं शाहबाद क्षेत्र को भी रामगढ़ एवं महलपुर बैराज से पानी दिया जाएगा। उक्त घोषणा क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
Updated on:
16 Dec 2024 11:19 am
Published on:
16 Dec 2024 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
